श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें इस तरह याद करेगा बोनी कपूर का परिवार
24 फरवरी एक बार फिर से वो दिन है जिसे शायद हर कोई भूल जाना चाहता है। श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि। श्रीदेवी का जाना बॉलीवुड के लिए किसी सदमे से कम नहीं था और आज भी उनका पूरा परिवार उनकी यादें संजोए बैठा है।
इस बार उनकी पुण्यतिथि पर बोनी कपूर ने एक पूजा का आयोजन किया है जिसके साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर खुशी और जान्हवी भी उनके साथ होंगी।

गौरतलब है कि काफी समय से खबरें थीं कि बोनी कपूर जल्दी ही मिस्टर इंडिया का सीक्वल या रीमेक अनाउंस कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। वहीं श्रीदेवी पर फिल्म की खबरें आए दिन गपशप गली में रहती हैं।
लेकिन अभी ऐसी किसी फिल्म की कोई चर्चा कपूर परिवार के किसी सदस्य ने नहीं की है। गौरतलब है कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications











