अक्षय कुमार की RAID मारने को तैयार हो चुके हैं अजय देवगन, तीन धमाके और बॉक्स ऑफिस की पलटी!
अजय देवगन और अक्षय कुमार की टक्कर काफी अजीब है। दोनों के बीच हमेशा से एक अनचाही सी टक्कर रही है और अब ये टक्कर एक बार नहीं दो दो बार होने जा रही है। कारण है उनकी आने वाली फिल्में।
खबरों की मानें तो अजय देवगन ने बोनी कपूर के साथ एक स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए हाथ मिलाया है जिसे तेवर के डायरेक्टर अमित शर्मा डायरेक्ट करेंगे। स्पोर्ट्स बायोपिक से कुछ दिमाग की बत्ती जली?

दरअसल, अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड पहले एक स्पोर्ट्स बायोपिक ही थी। लेकिन फिर इसे केवल एक इवेंट पर आधारित फिल्म बता दिया गया। भारत का पहला गोल्ड जीतने का इवेंट। और अब अजय देवगन भी स्पोर्ट्स फिल्म में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
[अक्षय कुमार ने एक नहीं दो फिल्मों से किया शाहरूख खान को REPLACE!]
वहीं दूसरी तरफ, जहां अक्षय कुमार, यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर , पृथ्वीराज संयोगिता की लव स्टोरी पर काम करेंगे वहीं अजय देवगन तानाजी बायोपिक शुरू करेंगे। यानि कि दोनों पीरियड फिल्में।
अब ये टक्कर वाकई दिलचस्प है। हाल ही में अजय देवगन काफी नाराज़ थे जब अक्षय कुमार ने करण जौहर के साथ मिलकर सारागढ़ी युद्ध पर केसरी का एलान कर दिया। जबकि अजय देवगन काफी पहले सन्स ऑफ सरदार का एलान कर चुके थे।
[तगड़ा RUMOR: शाहरूख - सलमान - अक्षय और ऋतिक की ज़ोरदार टक्कर]
वहीं दूसरी तरफ, दोनों ही एक्टर्स जे एस गिल बायोपिक करने में काफी ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे। अब देखना है कि ये टक्कर कब और कहां खत्म होगी।
वैसे जानिए सुपरस्टार्स के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications
