बोनी कपूर का कार एक्सीडेंट भारी पड़ जाता अर्जुन के तेवर पर

अगर बोनी कपूर को किसी तरह की गंभीर चोट आ जाती तो तेवर फिल्म की शूटिंग भी रोक दी जाती और फिल्म को काफी नुकसान भी पहुंचता। बतौर फिल्मकार बोनी कपूर को अपनी फिल्मों को लेकर नुकसान सहने से काफी तकलीफ होती है और तेवर वैसे भी उनके लिए काफी खास फिल्म है क्योंकि पहली बार वो अपने बेटे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए अक्सर ये बात कही कि तेवर फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी समय बाद वो अपने पिता के साथ इतना वक्त गुजार सके हैं।
अर्जुन ने कहा कि बोनी कपूर को अर्जुन से जुड़ी कई बातें सेट पर ही पता चलीं। क्योंकि दोनों बाप बेटे अलग अलग रहते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका भी उन्हें कम ही मिलता है। खासतौर पर श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोना कपूर अर्जुन से काफी दूर हो गये क्योंकि अर्जुन को हमेशा यही लगा कि श्रीदेवी ने अर्जुन की मां का ओहदा छीन लिया। खैर बोनी कपूर सलामत हैं और उनके सही सलामत वापस मुंबई लौट आने के बाद एक बार फिर से तेवर फिल्म की शूटिंग जोर शोर से शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications