..................... अगली बॉन्ड फ़िल्म का निर्माण टला - Hindi Filmibeat

अगली बॉन्ड फ़िल्म का निर्माण टला

By Neha Nautiyal
अगली बॉन्ड फ़िल्म का निर्माण टला

जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की अगली फ़िल्म का निर्माण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.

निर्माताओं का कहना है कि ऐसा फ़िल्म वितरण कंपनी एमजीएम के भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए किया गया है.

फ़िल्म के निर्माता माइकल विल्सन और बारबरा ब्रोकोली ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता है कि बॉन्ड सिरीज़ की 23वीं फ़िल्म पर काम कबसे शुरू होगा और उसकी रिलीज़ की तारीख़ क्या होगी.

नई फ़िल्म में अभिनेता डेनियल क्रेग तीसरी बार जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाएँगे. इस फ़िल्म को 2011 या 2012 में रिलीज़ किया जाना था.

सबसे पुरानी सिरीज़

जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की फ़िल्में इतिहास में सबसे अधिक समय तक चलने वाली सिरीज़ है.

ईओएन प्रोडक्शन ने अभी तक यह तो नहीं कहा है कि जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की फ़िल्मों का अंत हो गया है लेकिन यह तय नहीं है कि फ़िल्म का निर्माण कब शुरू होगा.

ईओएन प्रोडक्शन के विल्सन और ब्रोकोली ने कहा, ''एमजीएम के भविष्य की अनिश्चितता और एक स्टूडियो की बिक्री न होने से हमें बॉन्ड सिरीज़ की इस 23वीं फ़िल्म का निर्माण अनिश्चितकाल के लिए टाल देना पड़ा.''

कसीनो रोयॉल से 2006 में जेम्स बॉन्ड फ़िल्मों में प्रवेश करने वाले डेनिल क्रेग कहते हैं, ''मुझे बारबरा और माइकल के फ़ैसले पर पूरा भरोसा है और फ़िल्म का निर्माण जल्द से जल्द शुरू होने का इंतज़ार कर रहा हूँ.''

सॉन कॉनरी, जॉर्ज लैज़ेन्बी, रोजर मूर, टिमोथी डॉल्टन और पियर्स ब्रासनैन के बाद क्रेग ब्रितानी जासूस जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले छठे अभिनेता हैं.

एमजीएम ही दुनिया भर में जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की फ़िल्मों का वितरण करती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X