अनुराग की 'बॉम्बे वेल्वेट' काफी हटकर है..लोगों को पसंद आयेगी: रवीना टंडन
हालांकि फिल्म में मेरी छोटी सी भूमिका है लेकिन अब तक शूट हुए इसके अंश देखने के बाद मुझे लगा कि यह इस दुनिया से बाहर की फिल्म है। अनुराग की फिल्में ऐसी होती हैं कि उनके लिए नहीं किया जा सकता और जो अनुराग को ना कहे वो पागल होता है।
रवीना ने कहा कि 'बॉम्बे वेल्वेट' का जो थोड़ा-बहुत हिस्सा शूट हुआ है, वह मैंने देखा है। फिल्म में मेरी बड़ी भूमिका नहीं है। यह एक छोटी सी भूमिका है, जिसमें मैं करन जौहर के साथ दिखूंगी। आपको बता दें कि 'बॉम्बे वेल्वेट' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि फिल्मकार करन नकारात्मक किरदार निभाते दिखेंगे।
वैसे इन दिनों रवीना तेलगू फिल्म के शूट में बिजी हैं, रवीना की इस बेनाम फिल्म के हीरो मोहन बाबू हैं जिनके साथ रवीना ने एक गाना भी शूट कर लिया है। इस फिल्म के संगीतकार बप्पी लहरी है। मोहन बाबू के अलावा इस फिल्म में मंचु विष्णु, मंचु मनोज, हंसिका मोटवानी, प्रणीता, वरुण संदेश और तानिश मुख्य किरदारों में हैं। रवीना ने हाल ही में अपनी फिल्म 'शोभना 7 नाइट्स' की शूटिंग पूरी की है।
देखते हैं कि पर्दे पर अपनी मस्त-मस्त गर्ल को देखकर लोगों को क्या होता है? क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि नंबे के दशक की सेक्सी अभिनेत्री रवीना टंडन के एक निश्चित दर्शकवर्ग है जो आज भी उनकी फिल्मों को टीवी पर कई बार देखना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
