'विलेन' बनकर खुश नहीं है 'बॉम्बे' के 'वेलवेटी' करन जौहर!
करन जौहर का नाम हमेशा एक खुशमिजाज़ मिलनसार इंसान के रूप में जाना जाता है। उनके करोड़ों फैन्स हैं जो इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि वो गे हैं या नहीं। बल्कि वो उन्हें केवल इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि उनमें ह्यूमर है, हाज़िर जवाबी है, लोगों को हंसाने का जज़्बा है।
लेकिन पिछले कुछ दिनों से करन जौहर हमेशा गलत कारणों से ही चर्चा में रह रहे हैं। चाहे वो DDLJ के 1000 हफ्ते के जश्न से गायब रहना हो, रानी की जगह करीना के करीब आना हो, शाहरूख की जगह सलमान आमिर से दोस्ती हो। इस लिस्ट में ताज़ा विवाद जुड़ा है ऑल इंडिया बकचोद का।
कुछ ने इसे कॉमेडी का नया ढंग मान लिया तो कुछ ने इसे अश्लीलता और फूहड़ता की लिमिट कहा पर इन सबके बीच जो इंसान फंसा वो थे करन जौहर। जी हां, करन जौहर AIB ROAST को लेकर बुरी तरह से सबके निशाने पर आए हैं। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख, सलमान और आमिर खान तक शामिल हैं।
और यही कारण है कि करन जौहर को सबके गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक वर्ग का कहना है कि ये उन फिल्मों की छवि के बिल्कुल विपरीत है जिन्हें करन जौहर बनाते हैं। कुल मिलाकर इससे धर्मा प्रोडक्शन्स और करन जौहर की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
इसलिए करन जौहर सबके विलेन बन गए हैं, भले ही वो अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट के विलेन हो पर ये रियल लाइफ विलेन बनना करन को रास नहीं आ रहा है। आखिर करन जौहर को 'बॉम्बे' जानता ही उनके 'वेलवेटी' अंदाज़ के लिए है...ऐसे में रियल लाइफ विलेन बनना...ना बाबा ना!
वैसे क्या आप करन के इस नए लुक से इंप्रेस हुए हैं...दीजिए अपनी राय


Click it and Unblock the Notifications












