..................... Bombay Velvet trailer launched Ranbir Anushka who plays the double role - Hindi Filmibeat

ट्रेलर का SECRET: बॉम्बे वेलवेट में किसी एक का है डबल रोल!

[बॉलीवुड समाचार] अनुराग कश्यप बड़े ही बवालिया डायरेक्टर हैं। एक फिल्म आती नहीं है कि सस्पेंस की बाढ़ पहले ही लग जाती है। अब बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर दर्शकों को लुभा रहा है पर फिल्म की बहुत सारी ऐसी बाते हैं जो लोगों ने नज़रअंदाज़ ना ही करना बेहतर समझी है।

काफी समय से ये अफवाह उड़ रही थी कि बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का शर्मा का डबल रोल है। एक किरदार जैज़ सिंगर रोज़ी का है जबकि दूसरा बिल्कुल सीक्रेट रखा गया है। पर ये अफवाह ट्रेलर देखकर सच सी लगेगी क्योंकि हर फ्रेम में अनुष्का की हरकतों पर डाउट जाएगा।
जानिए क्यों कैट की वजह से रणबीर नहीं करेंगे बॉम्बे वेलवेट को प्रमोट!

वहीं ऐसा भी लग रहा है कि अफवाह में थोड़ा ट्विस्ट हो। क्योंकि फिल्म में रणबीर कपूर के दो बिल्कुल अलग से अंदाज़ दिख रहे हैं। अनुष्का के साथ अलग और करण जौहर के साथ अलग। और इन दोनों में कोई पेंच है जो फंस रहा है पर समझ नहीं आ रहा है।
मिलिए: रणबीर कपूर और उनका बिल्कुल ताज़ा 'CRUSH'

ऐसे में हो सकता है कि ये डबल रोल वाला किरदार रणबीर कपूर का हो। खैर जो भी हो हमें तो फिल्म के एक डायलॉग से प्यार हो गया है - पूरा शहर बिक जाएगा अगर ये निगेटिव नहीं मिला तो। खैर आप तो 15 मई की उल्टी गिनती करिए। और फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा तो देखिए यहां - BOMBAY VELVET TRAILER

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X