बॉम्बे वेलवेट नहीं पर करन कर गये लोगों को इंप्रेस- ट्विटर रिव्यू
कहते हैं चिराग तले अंधेरा, कुछ यही हाल है अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का। पूरी फिल्म में ड्रेसिंग से लेकर सेट डिजाइनिंग तक पर इतना पैसा और वक्त दिया गया है कि बस फिल्म देखकर आंखों भी चौंधिया जाएं। लेकिन कहानी और फिल्म के स्क्रीनप्ले की बात करें तो कुछ कहने का मन ही ना करे।
कहीं वेलवेटी कहीं सिल्की है अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट- फिल्म रिव्यू
अभिनय के मामले में भी बॉम्बे वेलवेट दिल जीत ले गयी लेकिन अभिनय के अलावा भी फिल्म में कहानी भी एक चीज होती है जिसे अगर समझदारी के साथ परदे पर ना उतारा जाए तो फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सकता। रणबीर कपूर, करन जौहर यहां तक कि विवान शाह तक ने अपने अभिनय से दर्शकों को कुछ ताजा परोसा है लेकिन बॉम्बे वेलवेट फिल्म की कहानी शुरु से ही इतनी कंफ्यूजिंग रही कि दर्शक कनेक्ट ही नहीं कर सके।
हालांकि बॉलिवुड दिग्गजों की तरफ से बॉम्बे वेलवेट को शायद 4 या 5 स्टार ही मिले हैं लेकिन दर्शकों की मानें तो बॉम्बे वेलवेट 3 से ज्यादा स्टार्स डिसर्व ही नहीं करती। तो आइये जानते हैं दर्शकों की राय।


Click it and Unblock the Notifications