..................... Bombay Velvet- People excited to see Karan Johar in negative character - Hindi Filmibeat

बॉम्बे वेलवेट में एक बार फिर से करन जौहर को परदे पर देखने को बेताब हैं दर्शक!

अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट 25 दिसंबर से खिसकर अब 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट ने लोगों को काफी समय से परेशान कर रखा है। पहले फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी और उसी दिन आमिर खान की पीके की भी रिलीज डेट थी। आखिरकार आमिर खान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट पीछे की और 19 दिसंबर कर दी तो अनुराग कश्यप ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट पीछे करके 28 नवंबर कर दी। अनुराग कश्यप और राजकुमार हिरानी दोनों ही अपनी अपनी बड़े बजट की फिल्मों को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। बॉम्बे वेलवेट और पीके दोनों ही फिल्में बेहद खास हैं। इन फिल्मो के स्टार लिस्ट लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

पीके फिल्म में जहां एक ओर आमिर खान और संजय दत्त जैसे बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले दिग्गज हैं तो वहीं बॉम्बे वेलवेट फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा करन जौहर भी एक स्पेशल किरदार में नज़र आएंगे। खबर है कि करन जौहर ने फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है। सालों पहले करन जौहर शाहरुख खान के दोस्त के किरदार में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म में नज़र आए थे। उसके बाद से करन जौहर ने कभी फिल्मों में एक्टिंग नहीं की। अब बॉम्बे वेलवेट में पहली बार करन जौहर निगेटिव किरदार मे नज़र आएंगे। रोमांटिक फिल्मों को बनाने में एक्सपर्ट करन खुद निगेटिव किरदार में कितने फिट बैठते हैं ये देखने को दर्शक बेताब हैं।

करन जौहर खुद भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक टीवी शो के दौरान अनुराग कश्यप के साथ बात करते हुए करन जौहर ने उनसे कहा भी कि उन्हें उम्मीद है कि बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस कमाए। ताकि उन्हें बाद में ये ना लगे कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए हां करके कोई गलत कदम उठाया है। ज्ञात हो कि सालों पहले करन जौहर और अनुराग कश्यप के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो गयी थी और उस वक्त अनुराग ने करन को लेकर और करन ने अनुराग को लेकर काफी कुछ बुरा बोला था। लेकिन फिल्म बॉम्बे टॉकीज के दौरान दोनों के बीच की ये अनबन दूर हो गयी। अब देखना ये है कि बतौर निर्देशक करन जौहर को किस तरह से परदे पर दिखाते हैं अनुराग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X