रणबीर की बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप- करीना, आमिर, सैफ खुश
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर काफी ढीला रिस्पॉंस पा रही है। फिल्म के सितारों के साथ ही फैंस भी बेहद दुखी हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप के तो दुख का ठिकाना नहीं है लेकिन वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें इस बात से सुकून मिला है कि बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
आप सोच रहे होंगे कि भला ये सितारे कौन हैं और इनमें करीना कपूर खान, आमिर खान, सैफ अली खान आदि क्यों शामिल हैं। हम यहां पर कॉम्पीटीशन की बात नहीं कर रहे हैं। कि रणबीर अनु्ष्का की फिल्म फ्लॉप होने से इन सितारों के करियर पर कुछ असर पड़ेगा। बल्कि इन्हें सुकून इसलिए है क्योंकि इन सितारों ने बॉम्बे वेलवेट के लिए ना कर दी थी।
अब अगर आप भी किसी काम के लिए ना करें और बाद में वो काम असफल हो जाए तो आपको भी खुशी तो होगी। तो आइये जानते हैं किन किन सितारो को मिली है खुशी बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने से।


Click it and Unblock the Notifications