बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर है फ्लॉप या हिट- Critics Review
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करन जौहर जैसे बेहतरीन व ए लिस्टर एक्टर हैं। फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है लेकिन ट्रेलर देखकर दर्शक कहीं ना कही निराश हुए हैं।
बॉम्बे वेलवेट वैसे भी अपनी रिलीज डेट से काफी देरी में रिलीज हो रही है। फिल्म को री एडिट भी किया गया है ताकि इसे और बेहतर बनाया जा सके। लेकिन ट्रेलर देखकर क्रिटिक्स तो छोड़िये रणबीर कपूर या अनुष्का शर्मा के फैंस तक इंप्रेस नहीं हैं। सभी को यही लग रहा है कि फिल्म का ट्रेलर और बेहतर हो सकता था।
वर्ल्ड कप 2015- धोनी की लक से बॉम्बे वेलवेट की किस्मत बनाने चले रणबीर
ना ही डायलॉग्स की क्वालिटी बेहतर है और ना ही कोई ऐसी पंचलाइन है जो ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के जहन में रह जाये। हालांकि ब्रैकग्राउंड म्यूसिक जरुर दर्शकों को पसंद आ रहा है।
क्रिटिक्स रिव्यू
अनिरुद्ध गुहा
काश की बॉम्बे वेलवेट का बैकग्राउंड म्यूसिक थोड़ा और धीमा होता तो कम से कम फिल्म के डायलॉग्स तो समझ आते।
राजीव मसंद
मूडी और खूबसूरत है बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर।
कमाल आर खान
कमाल आर खान जो कि आजकल अपने रिव्यूज को लेकर काफी फेमस हो रहे हैं ने लिखा- मैंने बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर देखा। फिल्म काफी स्लो है और कुछ भी समझ नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications












