First LOOK: बॉम्बे वेलवेट, 35 किलो के कॉस्ट्यूम में अनुष्का शर्मा
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की इस जोड़ी का दर्शक में बेसर्बी से इंतज़ार कर रहे है। लिहाजा, फैंस की उत्सुकता को देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने रणबीर और अनुष्का का पहला लुक जारी कर दिया है।
नोट- फिल्म की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
अनुराग कश्यप और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर पहला लुक जारी किया। पोस्टर में रणबीर काफी रफ एंड टफ अवतार में नज़र आ रहे हैं और बॉक्सिंग रिंग के अंदर हैं। आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज नाम के एक बॉक्सर की भूमिका में हैं।
फिल्म बॉम्बे वेलवेल 15 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्का की जोड़ी को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। जिसे लेकर उनके फैंस में खासा उत्साह है। फिल्म का फर्स्ट लुक 29 जनवरी को रिलीज होगा, लेकिन फिलहाल फैंस को उसकी झलक दे दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
