बॉम्बे टॉकीज की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सितारे
फिल्म 'बाम्बे टॉकीज' के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर शुक्रवार को कई नामचीन बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं। शुक्रवार को मुम्बई के सांताक्रूज स्थित लाइट बॉक्स पर फिल्म का विशेष प्रदर्शन रखा गया था। कार्यक्रम में जावेद अख्तर, अनुराग कश्यप, रणवीर सिंह, रणदीप हूडा, गौरी शिंदे, पुनित मल्होत्रा, अभिषेक कपूर, वरुण धवन, सोनम कपूर, रितेश सिदवानी और कल्कि कोचलिन जैसे सितारे मौजूद थे।
'बाम्बे टॉकीज' का निर्माण भारतीय सिनेमा की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया है। बॉलीवुड के चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, करन जौहर, दिबाकर बनर्जी और जोया अख्तर ने मिलकर इस महत्वकांक्षी फिल्म में चार लघु फिल्मों का निर्देशन किया है।
आगामी 15 मई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव में फिल्म का प्रदर्शन किया जाना है। बॉम्बे टॉकीज फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग करन जौहर और जोया अख्तर ने अपने करीबी दोस्तों के लिए की थी। आइये देखते हैं इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर कौन-कौन से सेलिब्रिटी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications