4 साल बाद धमाकेदार सीक्वल लेकिन हो गया अक्षय कुमार EFFECT!
बॉलीवुड के कॉमेडी किंग अक्षय कुमार अब लोगों को अपने जैसे बनने और ऐसी फिल्में बनाने का आईडिया देने लगे हैं। आजकल अक्षय करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं और अब करण जौहर पर भी अक्षय का असर पड़ चुका है।
दरअसल, खबरें थीं कि करण जौहर, बॉम्बे टॉकीज़ सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और अब खबर है कि करण जौहर इसे पूरी तरह कॉमेडी फिल्म रखना चाहते हैं।

फिल्म के लिए विक्की कौशल को फाइनल भी कर लिया गया है वहीं हीरोइन के लिए परिणीति चोपड़ा के नाम पर विचार हो रहा है। ये पहली बार होगा जब करण जौहर कॉमेडी पर हाथ आज़माएंगे।
हालांकि उनकी फिल्मों में कॉमेडी एक अहम हिस्सा हमेशा से रहा है जो कभी खुशी कभी गम में तो काफी बार बाहर भी आया है। खैर अब देखना है कि करण जौहर का ये सीक्वल प्लान कितना सफल होता है।
वैसे भी करण जौहर अपनी कई फिल्मों को सीरीज़ में तब्दील करने का प्लान कर रहे हैं क्योंकि बॉलीवुड में सीरीज़ फिल्में हिट हैं -


Click it and Unblock the Notifications











