सलमान बिना अधूरी 'बांबे टॉकीज'
3 मई को बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म बांबे टॉकीज पर्दे पर पहुंच रही है। हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। इस फिल्म को चार लोग मिलकर बना रहे हैं जिनमें अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बैनर्जी शामिल हैं। फिल्म के एक गाने में बॉलीवुड के तीन खान शाहरूख, सलमान औऱ आमिर को दिखाने की कोशिश की जा रही थी।
लेकिन एन मौके पर सलमान खान ने इस गाने को शूट करने से मना कर दिया, कारण आप समझ ही गये होंगे, जी हां शाहरूख खान। अपने कट्टर दुश्मन के साथ आखिरकार सल्लू मियां एक मंच कैसे शेयर कर सकते थे?
इसलिए उन्होंने फिल्म की टीम को गाना शूट करने से मना कर दिया। खबर है कि आमिर खान वाला हिस्से को फिल्मा लिया गया है लेकिन किंग खान के हिस्से की शूटिंग बाकी है जो कि एक-दो दिन में पूरी हो जायेगी।लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या सलमान के बिना बांबे टॉकीज का मकसद पूरा हो पायेगा क्योंकि हिन्दी सिनेमा तो तीनों खान की तिगड़ी के पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए कहा जा रहा है कि बिना सलमान के अधूरी है बांबे टॉकीज। क्योंकि सलमान, शाहरूख और आमिर अपने आप में एक युग है, इसलिए किसी एक के बिना फिल्मी अध्याय पूरा कैसे हो सकता है?


Click it and Unblock the Notifications











