'बॉम्बे टाकीज' को देखकर भावुक हुआ बॉलीवुड
3 मई 2013 को हिंदी सिनेमा अपने सौ साल पूरा कर रहा है।भले ही लोग फिल्मों के बारे में कुछ भी कहें लेकिन फिल्में आज भी भारतीयों के जीवन का प्रमुख हिस्सा है जिसे कि बॉलीवुड समेत पूरा भारत मानता है। हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में चार निर्देशकों करन जौहर, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने एक लघुकथा संग्रह बनाया है जिसे कि बॉम्बे टाकीज नाम दिया गया है ।
जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड वालों के लिए सोमवार को की गयी। जिसे देखने के बाद पूरा हिंदी सिनेमा गौरवान्वित हो गया है। कुछ तो फिल्म को देखकर भावुक हो गये को कोई अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे थे।
फिल्म 3 मई को सिनेमाघर पहुंच रही है। फिल्म के बारे में पूरे बॉलीवुड की ओर से सकारात्मक उत्तर आये हैं। फिल्म की कई बड़ी हस्तियों ने फिल्म की तारीफ के लिए चारों निर्देशकों की खुलकर तारीफ की है। सबने कहा है कि यह एक महान कृति है जिसे हर किसी को देखना चाहिए। बॉम्बे टाकीज का प्रदर्शन आगामी 15 मई से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय कान्स फिल्म महोत्सव में भी होगा।
आईये आपको दिखाते हैं कि बॉम्बे टाकीज की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











