इन चार बड़े डायरेक्टर के बीच पक रही है फिल्मी खिचड़ी.... बड़ी फिल्म के पार्ट 2 की तैयारी!

बॉम्बे टॉकीज 2 की होने जा रही वापसी। बड़े पर्दे पर फिर एक साथ होंगे ,जोया अख्तर,करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ! जोया अख्तर ने शुरू कर दिया है अपनी स्क्रिप्ट पर काम।

हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी वापसी की खबर उस मिठाई की तरह होती है। जिसके बनने तक का सब्र करना मुश्किल होता है। बॉम्बे टॉकीज भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। 2013 में रिलीज हुई बॉम्बे टॉकीज केवल फिल्म नहीं थी।

यह एक ऐसी दुनिया की कहानी थी,जिसके पास रहकर भी हम बेखबर होते है। खुशखबरी यह है कि बॉम्बे टॉकीज 2 की तैयारी शुरू हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा।

Zoya Akhtar

मल्टीस्टार और मल्टी कहानियों के साथ इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। बॉम्बे टॉकीज के पहले पार्ट में चार बड़े निर्देशकों ने मिलकर यह फिल्म बनाई थी। करण जौहर,अनुराग कश्यप,जोया अख्तर,दिबाकर बनर्जी ने अपनी सोच को एक शार्ट फिल्म का रूप दिया था।

इस बार भी यह चारों मिलकर बॉम्बे टॉकीज 2 में कहानियों के अनगिनत रंग भरते नजर आयेंगे। इन दिनों करण जौहर रियलिटी शो में व्यस्त हैं। अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी भी अपनी नई फिल्म के काम पर फोकस कर रहे हैं।

इन तीनों को छोड़ जोया ने अपना काम शुरू कर दिया है। जोया अख्तर बॉम्बे टॉकीज 2 में अपने हिस्से के स्क्रिप्ट पर काम कर चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार जोया ने कास्टिंग भी फाइनल कर ली है। भूमि पेडनेकर और एनएच 10 के एक्टर नील भूपलाम के साथ उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म पर चर्चा कर ली है। वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

कुल मिलाकर इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चारों मिलकर बॉम्बे टॉकीज 2 को पहले से कितना अधिक मैजिकल बनाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X