Shah Rukh Khan की फिल्म में काम करने वाली महिला की हुई दुखद मौत, पांच साल बाद परिवार को मिला न्याय

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान की मशहूर फिल्म रा.वन के बारे में कई लोग जानते हैं, जिसमें शानदार एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स की भरमार थी, जो भारत में ही बनी थी। इस फिल्म को किसी और ने नहीं बल्कि 28 साल की चारू खंडाल नाम की लड़की ने बनाया था।

एक एक्सीडेंट ने बदली चारू की जिंदगी

चारू खंडाल को इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी जल्द ही एक बुरे सपने में बदल गई, क्योंकि नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद वह घायल हो गईं। ये एक्सीडेंट इतना बुरा था कि चारू की जिंदगी ही बदल गई, और उन्हें एक बदतर जिंदगी जीने पर मजबूर होना पड़ा।

शाहरुख खान की फिल्म में किया था काम

चारू खंडाल शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज में एनिमेटर के तौर पर काम कर रही थीं। शाहरुख खान की फिल्म रा.वन के स्पेशल इफेक्ट्स के पीछे उन्हीं का हाथ है और इसी के लिए 24 मार्च 2012 को उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन उनकी जीत जल्द ही उनके और उनके पूरे परिवार के लिए एक बुरे सपने में बदल गई।

पार्टी का जश्न मातम में बदला

मार्च 2012 की रात को मस्ती से भरा जश्न चारू खंडाल और उनके पूरे परिवार के लिए सबसे बुरी रात साबित हुआ। उसी रात चारू, उनकी बहन रितु और उनके दोस्त विक्रांत गोयल के साथ बाहर गई थीं और उसी वक्त एक भयानक हादसा हो गया था। इस दुर्घटना के बाद चारू और विक्रांत को जीवन में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। वे ऑटो से जा रहे थे, तभी मुंबई के ओशिवारा में एक तेज रफ्तार से आती हुई काली होंडा सिटी ने बुरी तरह से उन्हें टक्कर मार दी।

लकवाग्रस्त हो गई थीं चारू

तीनों को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। चारु की बहन रितु को ज्यादा चोटें तो नहीं आईं, लेकिन 27 साल की चारु और उनके दोस्त विक्रांत कोमा में चले गए। चारु कुछ दिनों बाद कोमा से बाहर आ गई, लेकिन उन्हें चोटें काफी ज्यादा आई थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण गर्दन से नीचे का पूरा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।

2017 में हुआ निधन

आपको बता दें, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने रा.वन प्रोजेक्ट के लिए चारू खंडाल को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम पर रखा था। हालांकि, चारू के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद, शाहरुख अपना समय निकालकर उनसे मिलने के लिए अस्पताल गए। रिश्तेदारों के अनुसार, शाहरुख सीधे उनके अस्पताल के कमरे में गए और डॉक्टरों से बात की। जिसके बाद, उन्होंने परिवार के साथ कॉफी पी। उन्होंने परिवार को यह भी बताया कि उनकी बेटी मजबूत है और वो इस बीमारी से जीत हासिल कर लेगी। लेकिन चारू अपनी बीमारी से जंग जीत नहीं पाई और एक्सीडेंट के लगभग पांच साल बाद, जनवरी 2017 में चारू का निधन हो गया। उन्हें इंफेक्शन हो गया था जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल गया था। चारू का इलाज भी हुआ था लेकिन वे ठीक नहीं हो पाईं और 27 साल की उम्र में वो इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।

हाईकोर्ट का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की कैरेक्टर एनिमेटर चारु खांडल के परिवार को 62 लाख रुपये का मुआवजा देने के फैसले को बरकरार रखा है। शुरू में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के दिए गए मुआवजे को बीमा कंपनी ने चुनौती दी थी, लेकिन अदालत ने दुखद परिस्थितियों और उनके परिवार को हुई भारी क्षति को स्वीकार करते हुए इसे उचित और वाजिब पाया।

पीठ ने अपने आदेश में कहा- चारू खंडाल कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सबसे कठिन दौर से गुजरने के बावजूद, उन्होंने काम के प्रति अपने प्यार को कम नहीं होने दिया और अंत में, भगवान ने उनके परिवार के साथ न्याय किया! हालांकि यह राशि उनके नुकसान के बराबर नहीं है, लेकिन मुआवजा सही है और परिवार के हित में है।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X