क्रूज शिप ड्रग्स मामला: आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका को दो बार खारिज किया जा चुका है। जिसके बाद अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। फिलहाल आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। क्रूज शिप ड्रग्स मामले में 26 अक्टूबर को आर्यन की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट सुनवाई करेगा। आर्यन के वकील ने इस बात की जानकारी दी है।
Recommended Video
बुधवार (20 अक्टूबर) को विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान समेत इस केस के बाकी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी है।

वहीं, इस बीच शाहरुख खान पहली बार अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं। शाहरुख ने जेल में 15- 16 मिनट बिताए, फिर उन्हें बार निकलते कैमरे में कैद किया गया।
आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार जमानत का विरोध कर रहा है।NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं।अब आर्यन की जमानत के लिए उसके वकील ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।


Click it and Unblock the Notifications