बड़ी खबर : बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अब कंगना रनौत के ऑफिस पर नहीं चलेगा BMC का हथौड़ा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दे दिया है कि बीएमसी अब कंगना रनौत के ऑफिस पर हथौड़ा नहीं चलाएगी। कोर्ट ने बीएमसी को जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई शुक्रवार को दोपहर तीन बजे होगी। आज बीएमसी ने अवैध निर्माण का ठहराते हुए मणिकर्णिका एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित आलीशान दफ्तर पर बिल्डोजर चला दिया। जिसे कंगना रनौत ने लोकतंत्र की हत्या बताते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।
बता दें बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस के दफ्तर को गैर कानूनी करार दिया गया। जिसके बाद बुधवार की सुबह इस पर कार्रवाई हुई। आलीशान दफ्तर के काफी हिस्से को नुकसान हो चुका है। घर टूटने की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की इस बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है।
बता दें कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी के इस कदम से तमाम राजनेताओं व सोशल मीडिया ने नाराजगी जताई है। बीजेपी के अलावा एनसीबी ने भी बीएमसी पर सवाल खड़े किए। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने कंगना को बोलने का मौका दिया है। मुंबई में ऐसे कई मकान व बिल्डिंग्स हैं जिसका निर्माण अवैध हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











