..................... सोनू सूद की कोर्ट से नहीं मिली राहत, खारिज हुई याचिका, अब BMC करेगा फैसला Bombay High Court dismisses Sonu Sood's petition challenging BMC notice in illegal construction - Hindi Filmibeat

सोनू सूद को कोर्ट से नहीं मिली राहत, खारिज हुई याचिका, अब BMC करेगा फैसला

अवैध निर्माण मामले में सोनू सूद को बीएमसी का नोटिस मिला था जिसके बाद एक्टर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन सोनू सूद को अदालत से राहत नहीं मिली। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये कहा कि बॉल अब बीएमसी के पाले में हैं। साथ ही एक्टर की याचिका को खारिज कर दिया।

बता दें ये मामला सोनू सूद की इमारत शक्ति सागर से जुड़ा है। जिसे लेकर वह बीएमसी द्वारा डिमोलिशन एक्शन का सामना कर रहे हैं। कोर्ट द्वारा एक्टर की याचिका खारिज हो जाने के बाद ये साफ हो गया है कि बीएमसी अपनी कार्रवाई अब जारी रखेगी। इस सुनवाई के दौरान सोनू सूद के वकील ने दस हफ्तों का समय भी मांगा जिसे कोर्ट ने इनकार करर दिया।

 Sonu Sood

कुछ समय पहले सोनू सूद को अवैध निर्माण मामले में बीएमसी द्वारा नोटिस मिला था। जिसके बाद इस नोटिस को अदालत में चुनौती दी और याचिका दायर की थी। बीएमसी का आरोप है कि सोनू सूद की छह मंजिला इमारत शक्ति सागर में जानबूझकर बदलाव किया गया और उसे होटल में तब्दील कर दिया गया।

बता दें इससे पहले बीएमसी ने अपने जवाब में सोनू सूद को आदतन अपराधी बताया था। उन्होंने कोर्ट से कहा था कि एक्टर कई बार अवैध निर्माण मामले में कानून तोड़ चुके हैं। बीएमसी का आरोप है कि सोनू सूद इस बिल्डिंग से पैसा कमाना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए अवैध निर्माण किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X