सेल्स टैक्स नोटिस मामले में Anushka Sharma की बढ़ी मुश्किलें, बॉम्बे HC ने एक्ट्रेस की अपील को किया खारिज

Anushka Sharma Sales Tax Issue: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ज्यादातर विवादों से दूर रहने वाली अनुष्का शर्मा सेल्स टैक्स केस की वजह से कई बार खबरों में आ चुकी हैं। अनुष्का शर्मा का नाम सेल्स टैक्स नोटिस 2012-13 और 2013-14 में आ चुका है। अनुष्का शर्मा ने सेल्स टैक्स नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री को झटका देते हुए इसे खारिज कर दिया है। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट में अनुष्का शर्मा की याचिका पर सुनवाई हुई। लेकिन, न्यायमूर्ती नितिन जामदार और न्यायमूर्ती अभय आहूजा की पीठ की ने एक्ट्रेस की दलीलों को अनुचित घोषित किया है।
साथ ही, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनुष्का शर्मा को चार सप्ताह के अंदर बिक्री कर उपायुक्त के सामने अपील दायर करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, कोर्ट ने ये भी कहा है कि, जब मध्यस्थता का पूरा इंतजाम है तो सीधे हाई कोर्ट क्यों आप लोगों ने आने का फैसला किया है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने महाराष्ट्र मूल्य वर्धित टैक्स एक्ट के तहत 2012 से लेकर 2016 के बीच में बिक्री कर उपायुक्त के चार आदेशों को चैंलेज किया था, जो मूल्यांकन सालों के लिए टैक्स की मांग से जुड़े थे। वहीं, बिक्री कर विभाग ने अपनी शिकायत में बॉम्बे हाईकोर्ट से कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।
बिक्री कर विभाग ने अदालत में कहा है - 'अनुष्का शर्मा अवॉर्ड्स शो या फिर स्टेज पर पर कॉपीराइट की पहली मालिक थी और इसी वजह से इससे जो भी इनकम होती है तो बिक्री कर को उसका भुगतान करना उनकी जिम्मेदारी है। अब इस मामले में आने वाले समय में क्या अपडेट आता है ये भी देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











