बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश: कोरोना दवा खरीद में सोनू सूद के मसीहा बनने की जांच हो, दवाएं नकली तो नहीं हैं?
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोनू सूद पर सवाल खड़ा कर दिया है। कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान जहां सोनू सूद ने लोगों की आर्थिक सहायता की। वहीं दूसरी लहर के समय वह कोरोना मरीजों के इलाज से जुड़ी सभी सुविधाओं को पूरी करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए।
इस संबंध में अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच के लिए आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार को सोनू सूद की कोरोना संबंधी दवाइयां कैसे पहुंची इसकी जांच के लिए बोला गया है।कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि सेलिब्रेटी अपने आप को मसीहा की तरह पेश कर रहे थे। कोर्ट ने साफ तौर पर स्थानीय कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सोनू सूद की भूमिका की जांच करने को बोला है।

बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को दिए गए निर्देश में ये कहा गया है कि जनता के लिए कोरोना दवाओं की खरीद और आपूर्ति में स्थानीय कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और सोनू सूद की भूमिका की जांच की जाए।


Click it and Unblock the Notifications