सीनियर आर्टिस्ट के लिए राहत: 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकार कर सकेंगे शूटिंग, कोर्ट का फैसला
शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी निर्देश को खारिज करते हुए सभी स्टार्स व कलाकारों को शूटिंग करने के लिए आदेश दे दिया है। अब तक 65 साल से ज्यादा उम्र के फिल्म व टीवी से जुड़े सभी कलाकारों पर आउटडोर शूट व शूटिंग सेट पर काम करने पर प्रतिबंध था। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस निर्देश को पलट दिया है। बता दें महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते नई गाइडलाइन में ज्यादा उम्र के स्टार्स पर शूटिंग पर रोक लगाई थी।
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर हेमा मालिनी से लेकर तमाम स्टार्स ने नाराजगी जताई थी। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने सीनियर आर्टिस्ट पर ये पाबंदी लगाई थी। लेकिन अब वरिष्ठ कलाकारों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने राहत का फैसला सुनाया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ये निर्णय सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











