..................... अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, मुकेश अंबानी के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, ऐसे कॉल से उड़ी पुलिस की नींद | Bomb threat at Amitabh Bachchan, Mukesh Ambani and Dharmendra’s bungalows, Mumbai police takes action - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, मुकेश अंबानी के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, ऐसे कॉल से उड़ी पुलिस की नींद

bomb-threat-at-amitabh-bachchan-mukesh-ambani-and-dharmendra-bungalows-mumbai-police-takes-action

Recommended Video

Amitabh Bachchan, Dharmendra और Mukesh Ambani के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फोन से मचा हड़कंप

Bomb threat at celebs bungalows: महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस कंट्रोल में बीते दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स के घरों में बम रखने का दावा किया है। इस कॉल से तुरंत ही हड़कंप मच गया और नागपुर पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था, जिसमें मुकेश अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगले को बम से उड़ाने की बात कही गई।

फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि 25 लोग मुंबई में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस दादर पहुंच चुके हैं। मुंबई पुलिस फिलहाल कॉलर को पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह फर्जी कॉल है या नहीं।

बहरहाल, एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो खबर मिलते ही तुरंत एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उन्होंने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बंगले की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने 2021 में तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम होने की अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में 25 फरवरी, 2021 को दक्षिण मुंबई में कारमाइकल रोड पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी लावारिस मिली, जिसमें 20 ढीली जिलेटिन की छड़ें और अंबानी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भरा एक नोट था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया था।

Read more about: amitabh bachchan dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X