रणवीर सिंह की फ़िल्म '83 में ये अभिनेता निभाएंगे फारूख इंजीनियर का किरदार!

कबीर खान की फ़िल्म '83 में बोमन ईरानी पूर्व क्रिकेट-कमेंटेटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर बनी है, जब भारत ने यह विश्व कप अपने नाम किया था। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

कबीर खान ने ग्लासगो में 5 जून को '83 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जिवा और हार्डी संधू के साथ अभिनेता बोमन ईरानी भी टीम में शामिल हो गए हैं।

Boman Irani

फिल्म में महान पूर्व ओपेनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर, फारुख इंजीनियर का किरदार निभा रहे बोमन ईरानी ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए साझा किया, "वह 1983 के विश्व कप के दौरान एकमात्र भारतीय कमेंटेटर थे। सह-कमेंटेटर ब्रायन जॉन्सटन के साथ उनकी कहानी मुख्य कथा के समानांतर चलती है।"

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान, जॉनसन ने इंजीनियर से मजाक में पूछा था कि अगर भारत जीतता है, तो क्या उस समय की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भारत में एक पब्लिक हॉलीडे घोषित करेंगी? जिस पर उनके भारतीय समकक्ष ने कहा, "वह इस शो की एक शौकीन श्रोता हैं, और यह सुनने के बाद ही वह पब्लिक हॉलीडे घोषित कर देंगी।" बता दें, वास्तव में, इंजीनियर की भविष्यवाणी सही साबित हो गयी।

बोमन ईरानी रविवार के दिन लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टीम में शामिल हो गए है। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"मैं यहां कुछ दिनों के लिए शूटिंग करूंगा और फिर मुंबई में टीम में शामिल हो जाऊंगा। इस महान किरदार को निभाना एक बेहद सम्मान की बात है।"

जब बोमन से पूछा गया कि क्या वे तैयारी के हिस्से के रूप में इंजीनियर से मिल चुके हैं, तो उन्होंने बताया,"मैं इस साल विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर गया था और कुछ दिनों तक उसके साथ रहा। हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी एक साथ देखा। यह इतना असली था जैसे अपने जवानी के हीरो से मिलना। मैं उनके घर पर रुका और भूमिका के लिए उनको समझने की कोशिश करते हुए हमने हँसी-मज़ाक के साथ शानदार वक़्त बिताया। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X