फराह के चलते बोमन ने शीरीं फरहाद.. को की हां
मुन्नाबाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाबाई, हाउसफुल जैसी फिल्मों से कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम कर चुके बोमन इरानी अपनी अगली फिल्म शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखेंगे।
इस फिल्म के बारे में पूछने पर बोमन ने कहा कि "नौ साल पहले मुझे ये फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन तब इसपर कोई काम नहीं हो सका। इस बार संजय ने कहा कि फराह इसमें शीरीं का रोल कर रही हैं। यह सुनते ही मैंने झट हां कर दी। आखिर फराह तो फराह ही हैं,उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।"
हाल ही में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया और साथ ही यह भी कहा कि लोगों को यह फिल्म जरुर पसंद आएगी। इस फिल्म में बोमन इरानी ने 40साल के पारसी की भूमिका निभाई है जो अपने अकेलेपन से परेशान हो चुका है और अपने लिए दुल्हन की तलाश में है। बोमन के अपोसिट फराह खान हैं जिन्होंने शीरीं का किरदार निभाया है।
फराह खान बोमन इरानी शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी boman irani farah khan shirin farhad ki toh nikal padi


Click it and Unblock the Notifications
