Ibrahim Ali Khan Debut: मेरठ में दो महीने अपनी डेब्यू फिल्म शूट करेंगे इब्राहिम अली खान, डायरेक्टर भी Starkid

Ibrahim Ali Khan Debut Film Shooting in Meerut: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इस समय अपने फिल्म डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और उनकी डेब्यू फिल्म की तैयारी फिलहाल काफी ज़ोर शोर से चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जहां इब्राहिम अली खान, अपने लुक पर काम कर चुके हैं वहीं जल्दी ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। और ये शूटिंग चलेगी उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ में।
रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म की पूरी शूटिंग, दो महीने तक मेरठ में ही चलेगी। इसके बाद फिल्म का जो भी पैचवर्क होगा वो मुंबई लौटकर पूरा किया जाएगा। तो ये माना जा सकता है कि 2023 में इब्राहिम अली खान अपना फिल्म डेब्यू कर सकते हैं।
दूसरी दिलचस्प बात ये है कि इब्राहिम की ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। कयोज़ ईरानी को करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बतौर एक्टर ब्रेक दिया था। इसके बाद कयोज़ डायरेक्टर बनने की तैयारी में जुट गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











