बोमन ईरानी की मां का 94 साल की उम्र में नींद में निधन, कल रात मांगे थे आम और मलाई कुल्फी

अभिनेता बोमन ईरानी की मां जेरबानू ईरानी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने अपनी मां की एक तस्वीर, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपनी मां के बारे में एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

बोमन ने बताया कि उनकी मां का निधन तब हुआ जब वो आराम से सो रही थीं। बोमन के इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री के साथियों ने उनसे सहानुभूति जताई है और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

boman-irani-s-mother-passes-away-while-sleeping-at-the-age-of-94

आखिरी रात के बारे में बात करते हुए बोमन ने अपने पोस्ट में लिखा - कल रात उन्होंने मुझसे मलाई कुल्फी और आम मांगे। वो चाहतीं तो चांद और सितारे मांग सकती थीं। वो एक स्टार थीं और हमेशा एक चमकता सितारा ही रहेंगी।

अपनी मां के बारे में एक पोस्ट में बोमन ने लिखा था - मां के साथ चाय पीना, अपने आप में मास्टर क्लास है। वो अपने आस पास के लोगों का मिज़ाज़ भांप लेती हैं। भले ही उनकी आंखें बंद हों। और फिर वो आपका हाथ सहलाते हुए बोलेंगी - सब ठीक हो जाएगा। और फिर अचानक आपको भी भरोसा हो जाएगा कि सब ठीक होगा। और सब ठीक हो भी जाता है।

बोमन की मां जेरबानू ईरानी बहुत ही मज़बूत महिला थीं। बोमन ने अपने भावुक नोट में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

32 साल की उम्र में पति को खोया

32 साल की उम्र में पति को खोया

बोमन ने अपने पिता को तब खो दिया था जब उनकी मां केवल 32 साल की थीं। अपने नोट में बोमन ने लिखा - मां ईरानी नहीं रहीं। वो बिल्कुल शांति से सोते समय इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी उम्र 94 साल थी। उन्होंने मेरे पिता और माता, दोनों की ज़िम्मेदारियां निभाई हैं, तब से जब वो केवल 32 साल की थीं। क्या जज़्बा था उनका।

मज़ेदार इंसान

मज़ेदार इंसान

बोमन ने इस पोस्ट में लिखा कि उनकी मां के पास सुनाने के लिए हमेशा मज़ेदार कहानियां रहती थीं। जो केवल वही सुना सकती थीं। उनकी लंबी बांहें, हमेशा उनकी पॉकेट की तरफ कुछ टटोलती थीं, भले ही उनकी जेब खाली हो।

बचपन से खुश रहने की सीख

बचपन से खुश रहने की सीख

बोमन ने आगे लिखा - जब मेरी मां ने मुझे फिल्में देखने भेजती थीं तो वो कोशिश करती थीं कि कॉलोनी के सारे बच्चे मेरे साथ जाएं। और पॉपकॉर्न खाना मत भूलना, वो हमेशा मुझे ये याद दिलाती थीं.

बेहद तेज़ था दिमाग

बेहद तेज़ था दिमाग

बोमन ने बताया कि उनकी मां खाने की कितनी शौकीन थीं। बोमन लिखते हैं - मेरी मां को अपना खाना और अपने गाने दोनों बेहद पसंद थे। वो एक सेकंड में विकीपीडिया और IMDb से इनकी जानकारी निकाल लेती थीं। आखिरी समय तक उनका दिमाग इतना तेज़ था।

खुशियां बांटो

खुशियां बांटो

बोमन ने लिखा - मेरी मां हमेशा कहती थीं, तुम एक्टर इसलिए नहीं हो कि लोग तुम्हारी तारीफ करें। तुम एक्टर केवल इसलिए हो कि तुम लोगों को हंसी बांट पाओ। लोगों को खुश रखो।

परिवार की सबसे मज़ाकिया सदस्य

परिवार की सबसे मज़ाकिया सदस्य

2020 में अपनी मां के साथ लॉकडाउन में पहला जन्मदिन मनाते हुए बोमन ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - मां आज 93 साल की हो गईं। मेरे लिए वो हमेशा माता और पिता दोनों रहेंगी। वो बहुत ही मज़ेदार हैं। शायद हमारे परिवार में सबसे मज़ाकिया।

ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दें

ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दें

बोमन ने अपनी मां के बारे में बताते हुए लिखा उनके पास बहुत ही तेज़ दिमाग है और उनकी याद्दाश्त इतनी तेज़ है कि उन्हें कुछ भी याद हो जाता है और हमेशा याद रहता है। ऐसी जो गूगल को भी फेल कर दे। ईश्वर जेरबानू ईरानी की आत्मा को शांति दे और बोमन के पूरे परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X