..................... Boman irani joins Vivek Oberoi starrer PM Modi biopic - Hindi Filmibeat

पीएम मोदी बायोपिक- विवेक ओबरॉय के बाद 3 इडियट्स के इस स्टार की धमाकेदार ENTRY

उमंग कुमार अपनी आने वाली फिल्म के लिए काफी ज्यादा चर्चा में हैं और हम बात कर रहें हैं पीएम मोदी की बायोपिक की जिसके रोल में अभिनेता विवेक ओबरॉय नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक और धमाकेदार अभिनेता का नाम सामने आया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट के लिए 3 इडियट्स के प्रोफेसर बोमन इरानी को फाइनल किया गया है और इस बात की जानकारी उन्होने खुद दी है।

उनका कहना है कि वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा खुश हैं और खुद भी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि हाल ही में विवेक ओवरॉय ने अपना लुक सबके सामने शेयर किया था और वो काफी ज्यादा अलग लग रहे थे।

vivek oberoi, boman irani, omung kumar, विवेक ओबरॉय, बोमन इरानी, उमंग कुमार

लोग इस बात को लेकर चौंक गए कि विवेक ओबरॉय आखिर कैसे पीएम मोदी की तरह लग सकते हैं। इस फिल्म की बात करें तो इसको उमंग कुमार निर्देशित कर रहें हैं और इसके प्रो़ड्यूसर संदीप सिंह और सुरेश ओबरॉय होंगे।

इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा इसलिए है क्योंकि लोग पीएम मोदी की लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं और उनके सफर को देखना चाहते थें। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट पर काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X