..................... Rajkummar Rao, Boman Irani and Mouni Roy To Star In Made In China - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार शुरुआत- अब अगली शानदार फिल्म की तैयारी शुरु

राजकुमार राव, मौनी रॉय और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म मेड इन चाइना फ्लोर पर आ चुकी है। फिल्म 2019 के मध्य तक रिलीज हो जाएगी। फिल्म की कहानी एक गुजराती बिजनेसमैन के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि राजकुमार हैं और मौनी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी.. जो अपने पति को उकसाती हैं कि वो चीन जाए और वहां बिजनेस करे।

सनी देओल BOX OFFICE रिपोर्ट- 7 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा या एक और फ्लॉप!

कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से धमाकेदार शुरुआत करने के बाद यह फिल्म मौनी के करियर में काफी अहम साबित होगी। गोल्ड में जहां मौनी के किरदार को ज्यादा अहमियत नहीं दी गई थी, वहीं मेड इन चाइना में वह खुद को प्रूव कर सकती हैं। फिल्म के निर्देशक हैं मिखिल मुसले, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।

Rajkummar Rao

हाल ही में बोमन ईरानी ने बयान दिया कि मैं राजकुमार के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में वह डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। बोमन ईरानी ने कहा कि, राजकुमार शानदार एक्टर हैं और हर फिल्म में कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। फिल्म शुरु होने से पहले भी हमने साथ में काफी रिहर्सल किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X