बोमनी ईरानी ने चिल्लाकर कहा ...मेरे बेटे ने कोई घोटाला नहीं किया
जिसके संदर्भ में उन्होंने एक औपचारिक पत्र लिखकर सफाई दी है कि उनके औऱ उनके बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्हें किसी जांच के लिए बुलाया नहीं गया है, लेकिन अगर बुलाया भी जायेगा तो वह जरूर जायेंगे क्योंकि वह और उनका परिवार कानून का पालन करता है औऱ कानून पर भरोसा रखता है।
गौरतलब है कि अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे दानिश ईरानी पर करोड़ो के घोटाले का आरोप लगा है उनके ऊपर बहुस्तरीय मार्केटिंग फर्म क्यूनेट में हुए 425 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल होने की बात सामने आयी है।
पिछले साल ही शिकायतकर्ता गुरुप्रीत सिंह आनंद ने बहुस्तरीय मार्केटिंग फर्म क्यूनेट के नेतृत्व में करीब 425 करोड़ रुपये घोटाले में बोमन ईरानी के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और उन्होंने जांच एजेंसी को दो पन्नों की शिकायत भेजी है जिसमें बोमन के बेटे दानिश का नाम है।
गुरप्रीत ने कहा है कि बोमन के बेटे दानिश ने करोड़ो रूपये इस घोटाले में कमाये है। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस दानिश के बैंक अकाउंटस का पता लगा रही है।
मालूम हो कि मुन्ना भाई एमबीबीएस से बोमन ईरानी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनायी उसके बाद आयी उनकी फिल्में लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स से वह रातों-रात स्टार बन गये। आज कल वह फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर... की वजह से चर्चित हैं जिसमें वह शाहरूख खान औऱ अभिेषेक बच्चन संग नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












