फ़िल्म निर्माताओं की हड़ताल खत्म

By Staff

बॉलीवुड के फ़िल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच समझौता हो जाने के बाद पिछले दो महीन से जारी प्रोड्यूसरों की हड़ताल समाप्त हो गई है.फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने हड़ताल के समाप्त होने की पुष्टि की है. मुकेश भट्ट ने विवाद के समय प्रोड्यूसर बिरादरी का प्रतिनिधित्व किया है.

भट्ट का कहना था, "विवाद को ख़त्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच 14 घंटे की लंबी बातचीत चली और सौहार्दपूर्ण माहौल में समझौता हुआ. दोनों पक्ष समझौते से ख़ुश हैं."ग़ौरतलब है कि अप्रैल में बॉलीवुड के फ़िल्म निर्माताओं और मल्टीस्क्रीन सिनेमाघर मालिकों के बीच टिकट बिक्री से मिलने वाले पैसे के बँटवारे को लेकर ठन गई थी. इसके बाद फ़िल्म निर्माता हड़ताल पर चले गए थे जिससे मल्टीस्क्रीन सिनेमाघरों में कोई भी नई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो पा रही थी.

समझौता

मैं बहुत ख़ुश हूँ. हमने वो हासिल कर लिया है जिसका पाना तय किया था. इस बारे में विस्तृत विवरण मैं सोमवार को दे पाऊंगा. लेकिन समझौते के अनुसार सबको बराबर हिस्सा मिलेगा फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट

मैं बहुत ख़ुश हूँ. हमने वो हासिल कर लिया है जिसका पाना तय किया था. इस बारे में विस्तृत विवरण मैं सोमवार को दे पाऊंगा. लेकिन समझौते के अनुसार सबको बराबर हिस्सा मिलेगा

समझौता शुक्रवार को तड़के ढ़ाई बजे हुआ. सुलह की घोषणा करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि नया समझौता दोनों पक्षों के लिए संतुलित है. उनका कहना था, "मैं बहुत ख़ुश हूँ. मैंने वो हासिल कर लिया है जिसका पाना तय किया था. इस बारे में विस्तृत विवरण मैं सोमवार को दे पाऊंगा."

उनका कहना था कि अब हड़ताल समाप्त हो गई है और 'कल किसने देखा', 'जश्न' और 'न्यूयार्क' जैसी फ़िल्में 12 जून को रिलीज़ होंगी. निर्माताओं की माँग थी कि सिनेमाघर मालिक टिकट बिक्री से मिलने वाला पैसा आधा-आधा बाँटे. लेकिन सिनेमाघर के मालिकों का कहना था कि अगर फ़िल्म ने अच्छा कारोबार नहीं किया तो हिस्सा कम रहेगा.

इस हड़ताल के दौरान मल्टीप्लेक्स मालिकों ने पुरानी फ़िल्में दिखाईं और बहुत ही कम दर्शक आएं जिससे अधिकतर सिनेमाघरों को नुक़सान उठाना पड़ा था.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X