..................... Bollywood's 'Tarzan' Hemant Birje age is 60 now, you will refuse to recognize him, Video viral - Hindi Filmibeat

60 की उम्र में ऐसी हो गई है बॉलीवुड के 'टार्जन' की हालत, पहचानने से कर दोगे इंकार, वीडियो वायरल

Tarzan Actor Hemant Birje Latest Look: हॉलीवुड की टार्जन तो सभी ने देखी होगी और अजय देवगन की भी एक फिल्म आई थी जिसका नाम टार्जन द वंडर कार था। लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक टार्जन है जो कि इस वक्त भी काफी पसंद किया जाता है।

Tarzan Actor

जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म टार्जन की जो कि साल 1985 में रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई थी। इस फिल्म में हेमंत बिरजे और किमी काटकर नजर आए थे।

फिल्म में अपने जबरदस्त शरीर और बेहतरीन बॉडी बिल्डिंग के लोगों को हैरान करने वाले हेमंत बिरजे अब फिल्मों से गायब हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो 60 साल के हो चुके हैं इस वक्त कैसे लगते हैं?

60 साल का टार्जन

इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हेमंत बिरजे टीवी के सामने ख़ड़े होकर खुद की फिल्म टार्जन देख रहे हैं। हेमंत ने इस फिल्म को लेकर कहा कि ''क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म प्लैटिनस जुबली हिट थी।'' जी हां, 100 सप्ताह तक फिल्म चली थी और इसके बाद लोगों ने डीवीडी, सीडी और वीसीआर में भी इसको काफी देखा है। हेमंत बिरजे 60 साल की उम्र में पहचान में नहीं आ रहे हैं। उन्होने अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों मेरा चेहरा काफी मासूम हुआ करता था। लगातार अपने आपको देखकर हेमंत बातें कर रहे हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और कई तरह की बातें वो कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''असली टार्ज़न! बॉलीवुड और भारत का इकलौता टार्ज़न।'' एक ने लिखा, ''टार्ज़न आज भी किसी के पास ऐसी बॉडी नहीं है!!'' एक ने लिखा, ''मेरी सर्वकालिक पसंदीदा सुपर डुपर डुपर हिट फिल्म और गाने, आप पर बहुत गर्व है, आपने बहुत अच्छा काम किया है सर।'' एक ने लिखा, ''शानदार लुक है आज भी।'' फिलहाल आप देखिए वीडियो...

Read more about: hemant birje
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X