'ट्रेंड सैटर' बनना पसंद करती हूं:शिल्पा

By Staff

Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि वो ट्रेंड सैटर' बनने में यक़ीन रखती हैं. बॉलीवुड की सबसे फ़िट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी 'ट्रेंड सैटर" बनने में यक़ीन रखती हैं. शिल्पा ने कुछ समय पहले अपना योग डीवीडी निकाला था. इस साल बिपाशा बासु ने अपनी फ़िटनेस डीवीडी निकाली और अब बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री, लारा दत्ता, अपना फ़िटनेस डीवीडी लेकर आई हैं.

इस बारे में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान बीबीसी संवाददाता रिचा शर्मा ने शिल्पा शेट्टी से पूछा कि क्या वो ख़ुद को ट्रेंड सैटर मानती हैं ? इसके जवाब में शिल्पा ने कहा, “किसी भी तरह के “ट्रेंड" के पीछे भागने की जगह मैं ख़ुद “ट्रेंड" बनाने में यक़ीन रखती हूं, मैं “ट्रेंड सैटर" बनना पसंद करती हूं."

बिपाशा और लारा के फ़िटनेस विडियो के बारे शिल्पा कहती हैं, “वो दोंनो ही बहुत फ़िट हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं. मैं बस ख़ुश हूं कि मेरी डीवीडी बहुत चली." लारा दत्ता ने हाल ही में फ़िटनेस और योग पर आधारित डीवीडी श्रृंखला की अपनी पहली डीवीडी निकाली. शिल्पा शेट्टी और बिपाशा बासु के बाद अब लारा दत्ता अपनी फ़िटनेस और योग डीवीडी लेकर आई हैं.

लेकिन लारा दत्ता नहीं मानती कि इस मामले में उन्होंने देर कर दी है. लारा कहती हैं, “मुझे इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मेरा विडियो किसी और के पहले या बाद में आया है. वैसे भी भारत में होम फ़िटनेस विडियो का क्षेत्र काफ़ी नया है. मुझे नहीं लगता कि सबके फ़िटनेस संबंधी प्रश्नों को जवाब एक ही प्रोडक्ट दे सकता है. इसलिए अलग-अलग फ़िटनेस विडियो की अपनी ख़ासियत है."

डीवीडी लॉन्च के मौके पर लारा दत्ता के मंगेतर और टैनिस खिलाड़ी महेश भूपति भी मौजूद थे. शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर लारा ने कहा, “मंगनी की है तो शादी तो होगी ही. लेकिन फ़िलहाल तो इस डीवीडी का लॉन्च हो रहा है और दो-तीन फ़िल्मों की शूटिंग जारी है. उसके बाद जैसे ही शादी की तारीख तय होगी, हम उसकी घोषणा कर देंगे."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X