क्यों खुश हैं शिल्पा शेट्टी

क्यों खुश हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं है. भई हो भी क्यों न, उनके चहेते साथी जिन्होंने उनकी तब मदद की थी जब वो ब्रिटेन के 'बिग ब्रदर शो' में हिस्सा ले रहीं थीं , भारत आए हुए हैं.

जी हां,हम बात कर रहे हैं अमरीकन पॉप सिंगर जरमैन जैक्सन की,जो कि इन दिनों भारत आए हुए हैं.

जरमैन जैक्सन मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के बड़े भाई हैं और इन दिनों अदनान सामी के साथ एक एल्बम की रिकॉर्डिंग के सिलसिले में मुंबई आए हुए हैं.

शिल्पा और जरमैन की दोस्ती उस वक़्त हुई थी जब बिग ब्रदर के घर में उन्होंने शिल्पा का पक्ष लिया था और उन पर की गई टिप्पणियों का विरोध किया था.

शिल्पा को जब ये पता चला तो उन्होंने जरमैन के सम्मान में एक डिनर का आयोजन किया और उन्हें अपने नए घर में बुलाया. ख़बरें हैं कि वहां पर उनके दोस्त राज कुंद्रा , मां सुनंदा शेट्टी और कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे.

यारों के यार

अक्षय कुमार भी यारों के यार हैं.

वैसे अक्षय के बारे में हमेशा से कहा जाता रहा है कि वो अपने लोगों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं.अब कहा जा रहा है कि वो प्रमोद चक्रवर्ती के बेटे प्रदीप चक्रवर्ती की फिल्म में काम करने को राजी हो गए हैं.

प्रमोद चक्रवर्ती ही वो शख्स हैं जिन्होंने अक्षय कुमार को अपनी फिल्म 'दीदार' में बतौर हीरो तब ब्रेक दिया था जब वो काम पाने के लिए काफी हाथ पैर मार रहे थे.

इस फिल्म में करिश्मा कपूर और अक्षय ने एक साथ काम किया था. ऐसे में प्रमोद के बेटे प्रदीप से वे इनकार कैसे करते भला?

अब प्रीति ज़िंटा भी

आजकल फिल्म इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड शुरु हो गया है और ये है मशहूर हस्तियों के टीवी पर टॉक शो करने का.

करन जौहर,फ़रहान अख्तर,फ़राह खान के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी टीवी पर अपना एक टॉक शो लेकर आने की तैयारी में हैं.

प्रीति इस शो में जानी मानी हस्तियों का साक्षात्कार करेंगी.

अब इससे पहले जितने भी लोगों नेये शो किए वोलगभग एक जैसे ही थे . अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रीति नया क्या करती हैं.

कहा जा रहा है कि उन्होंने चैनल वालों से इसके लिए मोटी फीस भी वसूली है.

नया हुनर

हाल ही में मधुर भंडारकर की फिल्म जेल का मुंबई में म्यूजिक रीलिज किया गया.

इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम तो मौजूद थी ही,खासतौर से प्रियंका चोपड़ा को आमंत्रित किया गया था.वैसे इस मौके का खास आकर्षण रहे फिल्म के मुख्य कलाकार नील नितिन मुकेश.

उन्होंने इस फिल्म में एक गीत भी गाया है.नील ने इस मौके पर भी दर्शकों के सामने बिना किसी साज़ के अपने गीत की कुछ लाइनें सुनाईं और लोगों को उनका ये गीत काफी पसंद भी आया.

चलिए उम्मीद करनी चाहिए कि इंडस्ट्री को एक और सितारा मिल गया है जो अभिनय के अलावा गाना भी बेहतरीन गाता है..

बुत बने रनबीर

पिछले हफ्ते रनबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी' का मुंबई में म्यूजिक लांच किया गया.

फिल्म में रनबीर और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों को हंसाने की भरपूर कोशिश की है.

वैसे हम यहां आपको कुछ और बताने वाले हैं...रनबीर कपूर हैं इस फ़िल्म में 'बुत' बने हुए हैं..सुना हैऐसा शॉट देने के लिए उन्हें चार घंटे खड़े रहना पड़ा.

फ़िल्म में रनबीर की शहर के बीचोंबीच खड़े एक मूर्ति से बात करने की आदत होती है और उन्हें लगता है कि एक दिन वह उसकी तरह दिखने लगेंगे.

इस विशेष दृश्य के लिए रनबीर के रूप में बदलाव की आवश्यकता थी.एक बार मेकअप हो जाने के बाद रणबीर को दृश्य फ़िल्माने तक मूर्तिकी तरह खड़े रहना पड़ा लेकिन वो भी वहां से तब तक टस से मस नहीं हुए जब तक शॉट ओके नहीं हो गया.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X