ऐश और माधुरी एक साथ आ सकती हैं

By Staff

ऐश और माधुरी एक साथ आ सकती हैं

पता चला है कि जल्द ही माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या बच्चन एक डांस रियलिटी शो में बतौर जज नज़र आ सकती हैं.

ख़बरों को अगर सही माना जाए तो एक टेलीविज़न चैनल इन दोनों को एक साथ लाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक़ दोनों से बात चल रही है. बस दोनों की तारीखें मिलाने की कोशिश की जा रही है.

अगर ऐसा हुआ तो ये शो ख़ासा दिलचस्प होगा क्योंकि ऐश्वर्या ने इससे पहले किसी भी शो में हिस्सा नहीं लिया है यहाँ तक कि किसी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए भी वो रियलिटी शो में जाने से कतराती रही हैं.

आमिर की पत्‍नी का गर्भपात

एक और ख़बर, जो थोड़ी बुरी है और वो ये है कि आमिर ख़ान की पत्नी किरन राव का गर्भपात हो गया है.आमिर ने अपने ब्लॉग के माध्यम से ये जानकारी दी है.

आमिर ने अपने ब्लॉग 'आमिर ख़ान डॉट कॉम' पर किए गए पोस्ट में लिखा है, "दोस्तों, मेरे पास एक बुरी ख़बर है. किरन और मैंने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया है. लाख कोशिशों के बावजूद हम गर्भपात को टाल नहीं सके. पिछले दो महीनों से हम इसे लेकर काफ़ी परेशान रहे और यही कारण है कि मैं अपने ब्लॉग से दूर रहा. मुझे इस ग़म को भुलाने के लिए समय चाहिए."

आपको याद होगा कि किरन के गर्भवती होने की ख़बर हमने आप तक पहुंचाई थी. वाक़ई ये एक बुरी ख़बर है और ऐसे वक़्त में हमारी संवेदनाएँ आमिर और उनके परिवार के साथ हैं.

शाहरूख ने भुलाई दुश्‍मनी

माना जा रहा है कि शाहरूख़ ख़ान पिछले साल कैटरीना के जन्मदिन के मौक़े से हुए सलमान खान के साथ अपने झगड़े को भुला चुके हैं. तभी तो यश राज फ़िल्म्स को शाहरूख़ और कैटरीना को साथ लाने में कामयाबी मिल सकी है.

दरअसल किंग ख़ान और देसी बार्बी गर्ल कैटरीना स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर शिकागो और ह्यूस्टन में साथ होंगे. यशराज बैनर दोनों को लेकर अगले साल की शुरुआत से एक फ़िल्म भी बनाने की तैयारी में है और फ़िल्म का आदित्य चोपड़ा या कबीर ख़ान निर्देशन करेंगे.

यक़ीनन कैटरीना के साथ शाहरूख़ की जोड़ी काफ़ी मज़ेदार होगी.

बिग बी का ब्‍लाग लेगा किताब की शक्‍ल

बच्चन साहब ने साल 2008 में अपना एक ब्लॉग शुरू किया था, बाद में अमिताभ उस ब्लॉग के माध्यम से लगातार लोगों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करते रहे हैं. अब वही ब्लॉग एक किताब की शक्ल लेने को है.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम" पर लिखा है कि, “बिग अड्डा डॉट काम से जुड़े लोगों ने मुझसे कहा कि वे मेरे तमाम पोस्ट को एक किताब की शक्ल देना चाहते हैं. मैं इसे लेकर झिझक रहा था लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर वे मेरे तमाम पोस्ट को किताब की शक्ल देना चाहते हैं तो उन्हें उस पुस्तक में मेरे प्रशंसकों की राय भी शामिल करनी होगी.

अमिताभ ने पिछले डेढ़ साल में अपने ब्लॉग के माध्यम से फ़िल्मों के साथ-साथ कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की है. मीडिया के साथ सामाजिक मुद्दों पर हुई बहस के साथ-साथ अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कई चटपटे अनुभव भी पोस्ट किए हैं.

बीबीसी के साथ पिछले साल किए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि वे ब्लॉग को अपने घर का प्रवेश द्वार मानते हैं.

सल्लू मियाँ की दरियादिली

सल्लू मियाँ की दरियादिली का जवाब नहीं. कहा जा रहा है कि एक दिन वो जब बांद्रा फ़ोर्ट में बोनी कपूर की फ़िल्म वान्टेड के लिए शूट कर रहे थे तभी उनकी नज़र एक भिखारी पर पड़ गई.

ग़ौर से देखने के बाद सलमान ने पहचाना कि वो भिखारी वही आदमी है जिससे वो बचपन में बैंडस्टैंड के किनारे पतंगें ख़रीदा करते थे.

बस फिर क्या था सलमान ने पहले तो उससे अपनी भूली बिसरी यादें ताज़ा कीं, उसे अच्छे ख़ासे पैसे, कपड़े दिए और खाना भी खिलाया.

भई मानना पड़ेगा. सलमान को लोग भले ही मूडी क़रार दें लेकिन एक बात तो निश्चित है कि उनके जैसा दरियादिल इंसान भी मिलना मुश्किल है.

क्विक गन मुरुगन का लांच

इस हफ़्ते मुंबई के एक पाँच सितारा होटल में क्विक गन मुरुगन नाम की एक फ़िल्म का लॉंच किया गया.

फ़िल्म के नायक की ये तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये फ़िल्म कितनी मज़ेदार होगी. दरअसल इसका लॉंच भी मज़ेदार था. फ़िल्म के नायक डा. राजेन्द्र प्रसाद घोड़े पर सवार होकर इस पार्टी में शरीक हुए और बाद में इसी वेशभूषा में मीडिया से रुबरु हुए.

क्विक गन मुरुगन मूलरुप से तमिल और अंग्रेज़ी भाषा में बनी है लेकिन इसे हिंदी सहित और कई भाषाओं में भी डब किया गया है. फ़िल्म एक कॉमेडी है और सबसे मज़ेदार है इसका संगीत. हम कह सकते हैं कि फ़िल्म पूरी तरह से पैसा वसूल है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X