'दस का दम' में दिखेगी करिश्मा-करीना की जोड़ी

By Staff
'दस का दम' में दिखेगी करिश्मा-करीना की जोड़ी

इसी हफ़्ते इसकी शुरुआत होने जा रही है. इसके दूसरे संस्करण की पहली कड़ी में हिंदी सिनेमा की दो अभिनेत्री बहनें करिश्मा और करीना कपूर सलमान ख़ान के सामने होंगी.

दर्शकों के लिए ये देखना मज़ेदार होगा कि कार्यक्रम की पहली कड़ी में करिश्मा और करीना के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को सामने लाने में सलमान कितान सफ़ल होते हैं.

ख़बर है कि सल्लू मियाँ और मल्लिका में तकरार हो गई है

वैसे यहां ख़बर ये है कि सलमान इन दिनों मल्लिका शेरावत से चिढ़े हुए हैं. दस का दम सीज़न-2 की प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान जब मीडिया ने उनसे मल्लिका के बारे में पूछा तो उन्होंने मल्लिका को पहचानने से ही इनकार कर दिया.

बताया जा रहा है कि अपने इस शो में बुलाने के लिए सलमान ने मल्लिका को ख़ुद फ़ोन किया था लेकिन मल्लिका ने उनसे इस काम के लिए इतने ऊंचे दाम की दरकार कर दी कि बेचारे सल्लू मियां की बोलती बंद हो गई. अब सुनने में आ रहा है कि सलमान मल्लिका के बारे में एक शब्द नहीं सुनना चाहते. मामला चाहे जो भी हो इतना ज़रुर है कि मल्लिका ने सल्लू मियां को ज़ोर का झटका धीरे से तो दे ही दिया है...

************************************************************

रेखा ने सबको चौंकाया

अब एक ख़बर और चौंकाने वाली. सुनने में आया है कि उम्र के लगभग 50 दशक देख चुकीं अभिनेत्री रेखा ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. अपने आप को हमेशा सदाबहार मानने वाली रेखा ने महाराष्ट्र सरकार का 'लाइफ़टाइम अचीवमेंट' पुरस्कार लेने से मना करके एक बार फिर यह साबित करने की कोशिश की है कि अभी उनके दिन बीते नहीं हैं.

रेखा ने लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार लेने से मना किया

पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति विभाग ने भारतीय सिनेमा में रेखा के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार देने की घोषणा की, जिसे लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार माना जाता है, लेकिन मंत्रालय के अधिकारी तब आश्चर्य में पड़ गए जब रेखा ने यह कहते हुए पुरस्कार लेने से मना कर दिया कि यह उनके काम और उनकी छवि के खिलाफ़ है. इसलिए वे यह पुरस्कार नहीं ले सकतीं.

वाह रेखा जी, आपने तो साबित कर ही दिया कि इंसान कि इन आंखो की मस्ती के अभी भी मस्ताने हज़ारों हैं और अभी आप रिटायर भी नहीं हुईं हैं...

*************************************************************

जल्दी सीखते हैं अमिताभ

मशहूर कोरियोग्राफ़र श्यामक डावर ने हाल ही में अमिताभ बच्चन पर अलादीन के एक गाने के लिए नृत्य निर्देशन किया.

अमिताभ की अगली फ़िल्म अलादीन है

बीबीसी से बातचीत में श्यामक ने बताया कि बिग बी को नृत्य सिखाना काफी यादगार रहा. श्यामक का कहना है कि उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि उन्हें ज्यादा स्टेप्स नहीं देने पड़ते. वो दो तीन ही स्टेप्स इतने मज़े के साथ कर लेते हैं कि समाँ बंध जाता है.

श्यामक बच्चन परिवार के साथ 'अन्फॉर्गेटेबल' दौरे पर भी गए थे और उनका मानना है कि ये काफ़ी यादगार रहा है. श्यामक डावर फ़िल्मी दुनिया के बेहतरीन नृत्य निर्देशको में गिने जाते हैं.

अलादीन के गाने के बारे में बताते हुए वो बोले कि ये एक पार्टी सॉंग है जहां अमिताभ कुछ लड़कियों के साथ थिरकते हुए नज़र आएंगे. अलादीन अमिताभ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म मानी जा रही है और इसमें वो एक बिल्कुल नए अंदाज़ में दिखाई देंगे.

*************************************************************

अनुपम चले हॉलीवुड

अनुपम खेर ने अपने करियर के पच्चीस साल पूरे कर लिए हैं. इसी हफ़्ते उनकी फ़िल्म सारांश की मुंबई में स्क्रीनिंग हुई. इस मौके पर महेश भट्ट सहित इस फ़िल्म से जुड़े हुए तमाम लोगों ने शिरकत की.

अनुपम खेर चले हॉलीवुड की ओर

अनुपम खेर की खुशी तब दोगुनी हो गई जब उन्हें इसी मौके पर मशहूर हॉलीवुड निर्देशक वुडी एलेन की फ़िल्म में काम करने का ऑफ़र आ गया.

सुनने में आ रहा है कि अनुपम इन दिनों काफी खुश हैं. वो वुडी एलेन की फ़िल्मों के प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. वैसे आपको बता दें कि इस फ़िल्म में वो फ़्रीदा पिंटो के पिता की भूमिका निभाने वाले हैं.. बधाई हो खेर साब...

************************************************************

फ़राह की अगली फ़िल्म

फ़राह ख़ान की अगली फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रिप्ट उनके बच्चों ने फाड़ डाली..बीबीसी को दिए इंटरव्यू ने फ़राह ने हंसते हुए बताया, "मैंने हाथ से ये स्क्रिप्ट लिखी थी लेकिन मेरे बच्चों ने इसे फाड़ डाला. अब मुझे दोबारा इसे लिखना पड़ेगा."

फ़राह ख़ान की अगली फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर है

ओम शांति ओम में सत्तर के दशक के बॉलीवुड की झलक दिखाने वाली फ़िल्म निर्देशक फ़राह ख़ान अगली फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर लेकर आ रही हैं, जो उनके मुताबिक आधुनिक और समकालीन फ़िल्म है.

फ़राह से जब मैने इस फ़िल्म की कास्ट के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान तो मुख्य भूमिका में रहेंगे ही लेकिन और भी कई चर्चित चेहरे देखने को मिलेंगे. उन्होंने हमें बताया कि इस फ़िल्म में शाहरुख़ को लोग बिल्कुल अलग अंदाज़ में देख पाएंगे और वो उनके कंधे के ठीक होने का इंतज़ार कर रही हैं.

सोनी टेलीविज़न के नए रियलिटी शो 'इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में जज के तौर पर छोटे पर्दे पर फिर से लौटीं फ़राह ने कहा कि अधिकतर समय वो अपने बच्चों के साथ होती हैं.

वो कहती हैं, "यदि मैं यशराज या किसी पास के किसी स्टूडियो में काम करने जाती हूं तो उन्हें भी शूटिंग में साथ ले जाती हूँ."

चलिए हमें भी इस फिल्म का इंतज़ार रहेगा फ़राह...

***********************************************************

फिर दिखेगी अक्षय-जॉन की जोड़ी

फ़िल्म ‘दोस्ताना’ ने समलैंगि‍कता को इतने मज़ाकिया अंदाज़ में दिखाया कि लोगों ने अपना सिर शर्म से नहीं झुकाया बल्कि ख़ूब मज़े लिए और शायद दोस्ताना के सफल होने की यही वजह भी थी.

अक्षय-जॉन की जोड़ी फिर साथ दिखेगी

दरअसल अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की अब एक और फ़िल्म आने वाली है जिसमें एक और चौंका देने वाली कहानी आपके सामने आएगी.

अक्षय और जॉन पहले भी आपको हँ सा चुके है फिल्म ‘गरम मसाला’ में. नई फ़िल्म में कहानी होगी दो नौजवानों की जिनकी नौकरी मंदी के कारण छूट जाती है और पैसा कमाने के लिए उन्हें वो करना पड़ता है जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था और वे बन जाते है ‘पोल डांसर’.

इस फ़िल्म के एक दृश्य में दोनों भीड़ में नाचते-नाचते एक-एक करके अपने कपड़े उतारेंगे...सच है, वाकई बदल रहा है बॉलीवुड...

(आपको हमारा यह कॉलम कैसा लगता है? इसमें आप और क्या पढ़ना चाहते हैं? आप इन सब बातों से हमें अवगत कराना चाहें तो अपनी राय [email protected] पर भेज सकते हैं.)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X