'बॉलीवुड वाले मोटी और मनहूस कहते थे...' शिल्पा शिरोडकर का विस्फोटक खुलासा, रह चुकी हैं स्टार एक्ट्रेस

Recommended Video
कहा जाता है कि बॉलीवुड में चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है। कई बार फिल्म इंडस्ट्री में तारीफों के पुल बांधे जाते हैं तो कई बार अपमान का घूंट भी पीना पड़ता है। कई बार एक्ट्रेसेस को अपने फिगर तो कई बार रंग की वजह से भी ट्रोल किया जाता है। हाल ही में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी ऐसा ही कुछ सनसनीखेज खुलासा किया है।
शिल्पा शिरोडकर ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कई खुलासे भी कर डाले। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'छैयां छैयां' गाने से उन्हें बढ़े हुए वजन की वजह से रिप्लेस कर दिया गया था। इसके बाद उनकी जगह इस गाने में शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा को लिया गया था। बता दें कि, यह गाना मलाइका अरोड़ा के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था।
ई टाइम्स को शिल्पा शिरोडकर ने कहा- 'छैंया छैंया को कौन छोड़ना चाहेगा, पहले फराह खान ने कहा कि, वो इसके लिए मुझ पर विचार कर रहे थीं। लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि, मैं बहुत मोटी हूं इसलिए उन्होंने मलाइका को चुना।' उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें कभी ये नहीं लगा कि उनका शरीर कभी दर्शकों के प्यार के आड़े आया था।

मोटा कहते थे लोग
शिल्पा शिरोडकर ने कहा- 'अगर मुझे आज के समय में डेब्यू करना होता तो मुझे नहीं लगता कि मुझे काम मिलेगा। सोचिए मुझे 90 के दशक में वो मुझे मोटा कहते थे, अभी भगवान जाने वो मुझे क्या कहेंगे।' बता दें कि, उन्हें आखिरी बार 2000 में आई फिल्म गज गामिनी में देखा गया था।

लोगों ने कहा मनहूस
नम्रता शिरोडकर ने यह खुलासा भी किया कि उन्हें मनहूस तक कहा गया था। उन्होंने कहा- 'जब मैंने 'सौतन की बेटी' और बोनी कपूर की 'जंगल' टाइटल को खो दिया तब मैं हार चुकी थी। तब इंडस्ट्री ने मुझे एक मनहूस के रूप में घोषित कर दिया था और मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी मदद की थी।

मिथुन ने की मदद
शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि, मिथुन चक्रवर्ती ने 'भ्रष्टाचार' फिल्म में अहम भूमिका दी और उनके फिल्मी करियर ने रफ्तार पकड़ी। शिल्पा शिरोडकर ने अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान स्थापित की।


Click it and Unblock the Notifications












