अभिषेक बच्चन की शादी का नहीं मिला था न्योता - अर्जुन कपूर ने छत से चाची के साथ देखी थी शादी
नेटफ्लिक्स के शो The Fabulous Lives of Bollywood Wives के ज़रिए बॉलीवुड परिवारों के कई राज़ बाहर आ रहे हैं। इस सीरीज़ के एक एपिसोड में संजय कपूर की पत्नी, महीप कपूर अपने और संजय के भतीजे अर्जुन कपूर के बीच के रिश्ते के बारे में बात करती हुई दिखीं। महीप ने बताया कि वो और अर्जुन चाची - भतीजे से ज़्यादा दोस्त हैं।
महीप और अर्जुन कपूर एक बेहद प्यारा दोस्ती का रिश्ता भी शेयर करते हैं और एक दूसरे को सब कुछ बताते हैं। ऐसे में जब भी महीप को अपने परिवार में या बच्चों को लेकर कोई दिक्कत होती है वो अर्जुन की सलाह लेती हैं।

लेकिन इसी के दौरान अर्जुन ने बताया कि महीप को ताका झांकी करने का कितना शौक है और इसलिए वो अपने साथ हमेशा दूरबीन रखती हैं। महीप ने भी माना कि उन्हें ये जानना अच्छा लगता है कि आस पास क्या चल रहा है।
जब अर्जुन कपूर महीप से मिले तो उन्होंने महीप को बताया कि पास में ही शाहिद कपूर रहता है। चाहो तो दूरबीन से देख लो कि वो क्या कर रहा है। लेकिन अर्जुन यहीं नहीं रूके उन्होंने बताया कि कैसे महीप के कारण उन्होंने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी अपनी घर की छत से देखी थी।


Click it and Unblock the Notifications











