सलमान खान से अभिषेक बच्चन तक, सुनील शेट्टी के बेटे अहान को डेब्यू के लिए मिली मुबारकबाद
सुनील शेट्टी की बेटे अहान शेट्टी की जबसे बॉलीवुड में आने की खबरें आने लगीं थी तब से लोग उनका इंतजार कर रहें थे। हाल ही में सुनील शेट्टी ने उनके बॉलीवुड डेब्यू की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी जिसके बाद से अहान शेट्टी के पास लगातार मुबारकबाद का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अहान को मुबारक बाद भेजी है। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी की बहन आथिया शेट्टी पहले ही फिल्म हीरो से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुकीं है।
बताया जा रहा है कि अहान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से डेब्यू करेंगे। ये कंफर्म हो गया है कि अहान तेलुगु सुपरहिट फिल्म RX 100 की हिंदी रीमेक से एंट्री लेने जा रहे हैं। ये फिल्म फुलऑन एक्शन फिल्म है।

बता दें कि अहान को सलमान खान और अभिषेक बच्चन ने मुबारकबाद भेजी है जो कि इस समय फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं।
बता दें कि काफी समय से चर्चा चल रही थी कि अहान शेट्टी धमाकेदार डेब्यू करने वाले है लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि वो कब और किसके साथ इसकी शुरुआत करेंगें।
खबर है कि अहान शेट्टी एक्शन करते हुए नजर आएंगे और उनके साथ सारा अली खान इस फिल्म में नजर आ सकती है। फिलहाल इसका कोई ऐलान नहीं हुआ है। आप पढ़िए अहान शेट्टी को लगतार मिल रहे मुबारकबाद के ट्वीट्स।


Click it and Unblock the Notifications











