पुणे फैशन वीक से बॉलीवुड नदारद

डिजायनर्स का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड को शामिल करने की पूरी कोशिश की थी। मंदिरा ने बताया कि आयोजन में यह तब्दीली आखिरी समय में हुई थी। मंदिरा ने कहा, "पुणे के लिए मेरे पास काफी अच्छी योजना थी, लेकिन आखिरी समय में यह योजना रद्द करनी पड़ी। मैनें कुछ बॉलीवुड कलाकारों से बात की थी लेकिन वह बेहद व्यस्त थे इसलिए शामिल नहीं हो सके।"
सभी डिजायनरों ने अपने उम्दा परिधान पेश किए लेकिन इस दौरान हिन्दी फिल्म क्षेत्र की कोई हस्ती नजर नहीं आई जो कि आम तौर पर फैशन समारोहों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











