शाहरूख के बेटे आर्यन का डेब्यू टीज़र और रोते धोनी को संभालता बॉलीवुड - टॉप 10 खबरें
बॉलीवुड में एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब कुछ ऐसा ना हो जो हेडलाइन बन कर दूसरे दिन अखबारों में अपनी जगह ना बनाए। इस हफ्ते भी बॉलीवुड में ढेर सारे उतार चढ़ाव आए। कुछ अच्छा हुआ और बुरा। तो पहले शुरू करते हैं अच्छी खबर से। शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ने अंग्रेज़ी फिल्म द लायन किंग की हिंदी डबिंग के लिए एक किरदार सिंबा को अपनी आवाज़ दी।
जब आर्यन खान की आवाज़ में फिल्म का टीज़र आया तो फैन्स और शाहरूख के दोस्तों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। सबसे खुश दिखे आर्यन के अंकल करण जौहर। आर्यन की तारीफ करते हुए करण जौहर ने लिखा - और मैं बिना किसी पक्षपात के कह रहा हूं कि आर्यन की आवाज़ शानदार लग रही है।

इसके अलावा बॉलीवुड में जो हुआ उसने सबका दिल ही तोड़ा। भारत के वर्ल्ड कप सेमीफाईनल हारने के बाद बॉलीवुड का भी दिल टूट गया। लेकिन धोनी को रोते हुए पैविलियन वापस जाता देख, बॉलीवुड ट्विटर पर आया और टीम इंडिया की तारीफों के पुल बांधे।
हालांकि खेल शुरू होते ही भारत ने 5 रन बनाकर 3 िवकट खो दिए थे। लेकिन इसके बावजूद उस एक आदमी पर सबको भरोसा था - धोनी। धोनी का विकट गिरते ही सबने भारत के जीतने की उम्मीद छोड़ दी। खुद धोनी फील्ड से विदा लेते हुए इस तरह टूटे हुए जाते दिखाई दिए और उन्हें रोता देख फैन्स का दिल भी टूटा।
देखिए इस हफ्ते की टॉप 10 न्यूज़ -


Click it and Unblock the Notifications
