77 की उम्र में एक्ट्रेस पर चढ़ा जवानी का फितूर, चार महीने में लगवाती हैं फिलर्स, कहा- 'प्लास्टिक सर्जरी भी...'

Mumtaz on Facial Treatment: 60 और 70 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने हाल ही में अपनी फिटनेस, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर खुलकर बातें कीं। 77 साल की उम्र में भी खुद को फिट और एक्टिव रखने वाली मुमताज ने साफ कहा कि सुंदर दिखने के लिए सही देखभाल जरूरी है।
एक्सरसाइज से रखती हैं खुद को फिट
77 साल की मुमताज ने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह प्लास्टिक सर्जरी भी करवाने से भी नहीं हिचकेंगी। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में मुमताज ने बताया कि वह अब भी अपनी सेहत और फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा- 'मैं रोजाना एक घंटे से ज्यादा वर्कआउट करती हूं, शाम 7 बजे डिनर कर लेती हूं और हेल्दी डाइट फॉलो करती हूं। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करेंगे, तो आप अच्छे नहीं दिख सकते।'
'फिलर्स इस्तेमाल करती हूं'
जब उनसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स के बारे में पूछा गया, तो मुमताज ने बेझिझक बताया कि उन्होंने फेसलिफ्ट जैसी सर्जरी नहीं कराई है, लेकिन चेहरे पर फिलर्स जरूर इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा- 'कभी-कभी जब मैं बहुत थकी होती हूं, तो चेहरे के बाएं और दाएं हिस्से पर हल्के फिलर्स लगवाती हूं। इससे चेहरे पर ताजगी आ जाती है और 1-2 महीने अच्छा लुक बना रहता है। मैं हर 4 महीने में ये ट्रीटमेंट करवा लेती हूं।'
मुमताज का मानना है कि अच्छा दिखना सबका हक है और अगर कोई इंसान खुद में कुछ बदलाव करना चाहता है तो यह बिल्कुल नॉर्मल बात है। उन्होंने कहा- 'अगर आपको लगता है कि आपके लुक्स में कुछ कमी है, तो उसे सुधारना कोई जुर्म नहीं है। हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। अगर मुझे कभी लगे कि सर्जरी की जरूरत है, तो मैं भी कराऊंगी। इसमें गलत क्या है?'
फेस फिलर्स के बारे में जानकारी भी दी
मुमताज ने बातचीत में बताया कि फेस फिलर्स आजकल एक आम प्रोसेस बन गया है, जिसमें चेहरे में वॉल्यूम लाने और झुर्रियों को कम करने के लिए खास इंजेक्शन दिए जाते हैं। यह बिना सर्जरी वाला कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है, जो चेहरे को जवां और ताजगी भरा लुक देने में मदद करता है।
फिल्मों से दूरी की वजह
वर्कफ्रंट की बात करें तो मुमताज आखिरी बार 1990 की फिल्म 'आंधियां' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली और एक्टिंग छोड़ दी। उन्होंने खुलासा किया कि उनके परिवार की सोच थोड़ी पुरानी थी और उन्हें लगता था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का माहौल सही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











