ये एक नाम जो बॉलीवुड के लिए निकला मनहूस, हर फिल्म हुई सुपर-डुपर फ्लॉप, ये 6 मूवीज हैं गवाह

Bollywood films with same title

Bollywood flop movies with same name: बॉलीवुड में कई बार एक ही नाम की कई फिल्में बन जाती हैं। कुछ नाम लोगों को इतने पसंद आते हैं कि बार-बार उन पर फिल्में बनाई जाती हैं। लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो जैसे फिल्मों के लिए अपशकुन साबित होते हैं।

ऐसा ही एक नाम है- 'कसम'। अब तक इस नाम से 6 फिल्में बन चुकी हैं, मगर लगभग हर बार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनसक्सेसफुल रही। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी थीं ये फिल्में और कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर उनका हाल।

हिंदुस्तान की कसम

देव आनंद के भाई चेतन आनंद ने इस फिल्म को 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी पर बनाया था। ये फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार और विजय आनंद जैसे सितारे थे। चेतन आनंद की पहले की फिल्म 'हकीकत' हिट रही थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

तुम्हारी कसम

जितेंद्र और मौसमी चटर्जी की यह इमोशनल ड्रामा फिल्म रवि चोपड़ा ने बनाई थी। इसका संगीत राजेश रोशन ने दिया था। ये फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी। हालांकि कहानी अच्छी होने के बावजूद फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट हुई।

कसम

इस फिल्म में अनिल कपूर और पूनम ढिल्लों की जोड़ी थी। फिल्म का डायरेक्शन उमेश मेहरा ने किया था और संगीत बप्पी लाहिरी ने दिया था। ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी, लोगों को ना कहानी जमी और ना म्यूजिक चला। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई।

हिंदुस्तान की कसम

इसी नाम से एक और फिल्म 1999 में आई, जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म का डायरेक्शन अजय के पिता वीरू देवगन ने किया था। फिल्म में मनीषा कोइराला और सुष्मिता सेन भी नजर आईं। लेकिन बड़े सितारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और जल्द ही सिनेमाघरों से उतर गई।

कसम

साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे और नीलम जैसे दमदार कलाकार थे। फिर भी कमजोर स्क्रिप्ट और ढीले निर्देशन की वजह से फिल्म नहीं चल पाई और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

सनम तेरी कसम

इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। 18 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के वक्त नहीं चली, लेकिन 2025 में जब इसे री-रिलीज किया गया, तब इसने 53 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया।

कुल मिलाकर देखा जाए तो 'कसम' नाम अब तक बॉलीवुड के लिए ज्यादा लकी नहीं रहा। ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया है। हालांकि 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने इस टाइटल को आखिरकार एक हिट का स्वाद जरूर चखाया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X