दिल्ली में हुए बम धमाकों पर बॉलीवुड ने ट्विटर पर शोक जताया

सोनम कपूर ने ट्वीट किया है कि अभी दिल्ली हाई कोर्ट में बम ब्लास्ट के बारे में सुना। कितना बुरा है कि आतंकवाद हमारे देश में पैर पसार रहा है। मेरी दुआएं घटना के पीड़ितों के साथ हैं।'
शाहिद कपूर कहते हैं कि आतंकवादी सभी जीवों में सबसे खराब हैं, हमें उनसे कड़ाई से निपटना होगा।'
अनुपम खेर ने कहा कि गृहमंत्री महोदय जाग जाइए। कृपया देश की जनता को बचाइये। मासूम और आम जिंदगियां भी बराबरी से महत्वपूर्ण है।
शेखर कपूर कहते हैं कि दिल्ली हाई कोर्ट में हुए विस्फोट में कई लोगों के मौत की खबरें आ रहीं हैं, यह एक भयानक त्रासदी है, एक बार फिर आतंकवाद ने भारत को निशाना बनाया।
बोमन ईरानी ने कहा यह जीने का तरीका नहीं बन सकता है
करण जौहर: दिल्ली विस्फोट के शिकार लोगों के परिवारों के लिए दुआएं।
दिया मिर्जा: बहुत हो चुका..भगवान प्लीज।
गुल पनाग: एक और विस्फोट? क्यों?
संजय सूरी ने ट्वीट कर विस्फोट के शिकार और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
नील नितिन मुकेश ने कहा दिल्ली विस्फोट के बारे में सुना। उम्मीद है सब ठीक है, कृपया सब सुरक्षित रहें।


Click it and Unblock the Notifications











