नर्क में भी कीड़े पड़े कसाब को: बॉलीवुड
कसाब की मौत पर बॉलीवुड जगत से भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। बॉलीवु़ड हस्तियों ने भी जमकर कसाब पर अपनी भड़ास निकाली है। सबको इस बात की खुशी है की मायनगरी मुंबई को खून-खून करने वाले आतंकी कसाब की मौत हो गयी है। मालूम हो कि मुंबई हमलों में एक मात्र पकड़े गये जिंदा आतंकी आजमल कसाब को आज सुबह पुणे जेल में फांसी दे दी गयी है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जो आज सुबह आठ बजे हुई।
मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में अकेला कसाब ही जिंदा गिरफ्तार किया जा सका था। हमले को अंजाम देने में शामिल रहे बाकी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका खारिज कर दी और आज सुबह साढ़े सात बजे कसाब फांसी पर लटक गया।
आईये आपको बताते हैं कि कसाब की मौत पर बॉलीवुड ने क्या कहा


Click it and Unblock the Notifications











