जश्न ए आजादी की खुमारी में डूबा बॉलीवुड, लोगों की दी बधाई
आज देश अपना 68वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जहां जश्न ए आजादी की खुमारी में पूरा भारत डूबा हुआ है, वहीं बॉलीवुड में भी आजादी के इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। सुबह से ही बॉलीवुड के सितारे पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने टि्वटर के जरिये अपनी शुभकामनाएं लोगों को दी है।
Highlights: लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या कहा
बॉलीवुड हसीना सोनम कपूर ने लिखा है, 'मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। मेरे लिए सबसे बड़ी और खास बात ये है कि मैं एक भारतीय हूं। जिसका मुझे गर्व है। मेरा देश खुशहाल रहें मैं आज के दिन यही कामना करती हूं।
जश्न ए आजादी की खुमारी में डूबा बॉलीवुड, लोगों की दी बधाई
तो वहीं लारा दत्ता, बिपाशा बसु और रितिक रोशन ने भी टि्वटर पर टि्वट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रितिक ने लिखा है कि मेरे लिए भी गर्व की बात है कि मैं भारत देश का हिस्सा हूं।
आईये देखते हैं किस सेलिब्रेटी ने किस तरह का ट्विट करके देशवासियों का आजादी की बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications