कल रात बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त Dhamaka, सबसे खास रही सलमान की एंट्री, बाकी सब फीके
Recommended Video

रमज़ान का महीना है और इस महीने में बॉलीवुड की सारी चमक-धमक देखने को मिलती है बाबा सिद्दीकी के घर। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी खूब सुर्खियों में रही। कल रात हुई इस पार्टी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स भी पहुंचे। जाने-माने पॉलीटीशियन बाबा सिद्दीकी हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड हस्तियों के लिए इफ्तार पार्टी रखते हैं। एक बार फिल्म उनका पार्टी में सितारों की जबरदस्त चकाचौंध देखने को मिली।
[150 करोड़ बजट की धमाकेदार बॉयोपिक- अजय देवगन का 2019 दिवाली धमाका!]
इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने। वे इस पार्टी में काले लिबास में पहुंचे और वे मीडिया के सामने दोस्तों के साथ जमकर पोज देते नजर आए। सलमान की बात करें तो वे कभी भी बाबा की इस इफ्तार पार्टी को मिस नहीं करते। दूसरी तरफ सलमान के अलावा इस पार्टी में कई और भी स्टार्स पहुंचे लेकिन खास एंट्री रही कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर की।

इस पार्टी में रेस 3 की स्टार कास्ट के अलावा टीवी के धुरंधरों ने भी शिरकत की। जहां हिना खान सफेद ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखीं वहीं अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी जलवे बिखेरती नजर आईं। आगे 10 तस्वीरों में देखें बाबा सिद्दीकी की पार्टी में किस अंदाज में पहुंचे बॉलीवुड और टीवी के सितारे-


Click it and Unblock the Notifications











