Pictures- बॉलीवुड के हॉट- सेक्सी बारिश के गाने
बॉलीवुड की फिल्मों के सबसे खास एलिमेंट की बात करें तो उनमें फिल्म के गाने भी आते हैं। आज तो फिर भी फिल्मों में गानों की संख्या इतनी नहीं होती लेकिन पहले के समय में बॉलीवुड फिल्मों में हर एक सीन के बाद एक गाना होता था। कई कई बार तो फिल्मों में 11-12 गाने तक होते थे। आजकल इतने गाने फिल्मों में नहीं होते और अगर होते भी हैं तो वो सिर्फ फिल्म की म्यूसिक सीडी में। बॉलीवुड के गानों की खास बात ये है कि ये हर एक मूड, हर त्यौहार और मौसम पर आधारित होते हैं। कभी होली के गाने तो कभी दीवाली के, कभी शादी के तो कभी जन्मदिन के और कभी सावन के।
आजकल जगह जगह पर बारिश का मौसम आ चुका है और लोग बारिश में भीग जाने को मचल रहे हैं, घरों की खिड़कियों पर बैठे बाहर गिरती बंदों संग खेलने को तरस रहे हैं, बारिश से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं उन सभी लोगों को इस वक्त बॉलीवुड के बारिश पर आधारित गाने काफी पसंद आ रहे हैं। पुराने हों या नये सभी बारिश पर आधारित सभी गाने कुछ अलग ही मूड व ताजगी को लिये हुए हैं। वैसे तो पुराने समय में बारिश पर शूट किये गये सभी गाने हिरोइन के सेक्सी व हॉट अवतार को फोकस करते थे जिनमें टिप टिप बरसा पानी, काटे नहीं कटते ये दिन ये रात जैसे गाने शामिल हैं।
ये गाने आपको पुराने बिछडे़ प्यार की याद भी दिलाएंगे तो किसी करीबी के दूर होने पर उससे मिलने और उसके साथ बैठ कुछ प्यार भरी बातें करने की ललक भी पैदा कर देंगे। तो आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही प्यार भरे, सेक्सी व हॉट बारिश के गानों की झलक-


Click it and Unblock the Notifications